विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2024

पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला को मिली जान से मारने की धमकी, किरोड़ी लाल मीणा से रही है अदावत

ओम प्रकाश हुडला ने इस फोन कॉल के वीडियो को पोस्ट करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा से कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं इस मामले में उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के लिए एक परिवाद भी दिया है.

पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला को मिली जान से मारने की धमकी, किरोड़ी लाल मीणा से रही है अदावत

Rajasthan News: राजस्थान के महवा विधानसभा के पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला (OP Hudla) को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि हुडला को पिछले सात दिनों में तीसरी बार फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. वहीं ओपी हुडला को जब धमकी भरा फोन आया तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया. इसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है. जहां धमकी देनेवाले शख्स और ओम प्रकाश हुडला के बीच हुई पूरी बातचीत का पूरा वीडियो है.

ओम प्रकाश हुडला ने इस फोन कॉल के वीडियो को पोस्ट करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा से कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं इस मामले में उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के लिए एक परिवाद भी दिया है. बता दें ओपी हुडला हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन है ओम प्रकाश हुडला और क्या है किरोड़ी लाल मीणा से अदावत

ओम प्रकाश हुडला महवा गांव के रहने वाले हैं. पिछले दस सालों से पूर्वी राजस्थान में ओपी हुडला अलग-अलग कारणों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. ओम प्रकाश हुडला राजनीति में कदम रखने से पहले कस्टम विभाग में अधिकारी थे. कहा जाता है कि हुडला वसुंधरा राजे के करीबी माने जाते थे. यही वजह है कि हुडला ने साल 2013 में महवा विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उस समय हुडला के सामने राजपा (जो अब बीजेपी में विलय हो गई है) पार्टी के प्रमुख किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी की चुनौती थी. लेकिन हुडला ने जीत हासिल की. इसके बाद ओपी हुडला वसुंधरा राजे की सरकार में संसदीय सचिव बनाए गए.

वहीं साल 2018 में जब विधानसभा चुनाव से पहले किरोड़ी लाल मीणा बीजेपी में वापस आ गए और राजपा को विलय कर लिया. तब महवा सीट से ओपी हुडला का टिकट कट गया था. इसके बाद हुडला ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया और जीत दर्ज कर किरोड़ी लाल मीणा को बड़ा सियासी झटका दिया था.

2023 में ओपी हुडला की हुई हार

2023 के चुनाव से पहले ओपी हुडला कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्हें महवा सीट से टिकट मिला. इस बार हुडला के सामने किरोड़ी लाल मीणा के भतीजे राजेंद्र की चुनौती थी. लेकिन ओपी हुडला को इस बार हार का सामना करना पड़ा.लेकिन पूर्वी राजस्थान में ओपी हुडला और किरोड़ी लाल मीणा की सियासी अदावत लगातार जारी है. दौसा विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस नेता के तौर पर हुडला ने किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा के ख़िलाफ़ जमकर प्रचार किया.

यह भी पढ़ेंः कौन हैं सौम्या झा, एक आदेश के बाद हुआ थप्पड़ कांड और पूरे राजस्थान में मचा है बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com