विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

कविता सुन कर रो पड़ीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, बोलीं- उन तीनों के बिना जीवन सूना सा लगता है 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके माता-पिता और भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं. जब भी उनकी याद आती है, तब वे लोगों से मिल रहे प्यार में उनको खोजने लगती हैं और अहसास करती हैं कि इन्हीं में मेरे खोए हुए परिवारजन हैं.

कविता सुन कर रो पड़ीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, बोलीं- उन तीनों के बिना जीवन सूना सा लगता है 
पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

Vasundhra Raje: अपनी माता राजमाता विजय राजे सिंधिया, पिता जीवाजी राव सिंधिया और भाई माधव राव सिंधिया पर लिखी कविता सुन पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे मंच पर खूब रोईं. बाद में भरे गले से बोलीं, मेरे जीवन में इन तीनों के योगदान को मैं कभी नहीं भूल सकती. आज इनके बिना जीवन बहुत सूना लगता है.

अवसर था खोयरा गांव स्थित मुक्तेश्वर मंदिर का, जहाँ शनिवार को सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत थी. एक युवती अदिति शर्मा बकानी ने राजे पर एक कविता पढ़ी और पूर्व सीएम भावुक होकर रोने लगीं. इस कविता में राजे के संपूर्ण परिवार, उनके शासन करने के तरीके और उनकी योजनाओं के बारे में उल्लेख था.

''जनता रूपी परिवार के प्यार की जरूरत है''

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके माता-पिता और भाई अब इस दुनिया में नहीं हैं. जब भी उनकी याद आती है, तब वे लोगों से मिल रहे प्यार में उनको खोजने लगती हैं और अहसास करती हैं कि इन्हीं में मेरे खोए हुए परिवारजन हैं. उन्होंने कहा कि वे बहुत भावुक हैं, जिन्हें धन-दौलत नहीं, जनता रूपी परिवार के प्यार की जरूरत है, जो उन्हें सर्वाधिक मिल रहा है. उनका लोगों से दल का नहीं, दिल का रिश्ता है.

''इस यात्रा के कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं''

पूर्व सीएम ने सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा को लेकर भी कहा कि इस यात्रा के कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं. यह यात्रा है विकास के मार्ग पर चलने की, सबके साथ रहने की, सबके मन की बात जानने की, सबके सपनों को साकार करने की. यह यात्रा कोई साधारण यात्रा नहीं है, यह आपके क्षेत्र की खुशहाली की यात्रा है, लोगों को गले लगाने की यात्रा, उनकी तकलीफ़ जानकर उसका निदान करने का प्रयास करने की यात्रा. जिसका लक्ष्य है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास. इस यात्रा का नारा है, सबका सम्मान, सबका उत्थान और हर वाजिब समस्या का समाधान.

यह भी पढ़ें- राजस्थान SIR के बाद हटाए गए 44.27 लाख नाम, वहीं 12.91 लाख नए नाम जुड़े, फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com