विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2023

जम्मू कश्मीर में हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 4 युवकों की मौत, ट्रक के उड़े परखच्चे

जम्मू कश्मीर में हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 4 युवकों की मौत हो गई. ये सभी श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले थे.

जम्मू कश्मीर में हुए भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 4 युवकों की मौत, ट्रक के उड़े परखच्चे

जम्मू कश्मीर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के चार युवकों की मौत हो गई. हादसे की खबर आते ही मृतकों के परिजनों में मातम मचा है. मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले थे. युवकों के शव कल राजस्थान पहुंचंगे. फिलहाल आस-पास के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं. 

मृतकों में तीन युवक सादुलशहर और एक युवक श्रीगंगानगर का रहने वाला है. कल सुबह पहुंचेंगे चारों युवकों के शव पहुंचेंगे.  
एक मृतक ट्रक ड्राइवर था, जो कश्मीर से सेब लाने गया हुआ था. तीन युवक उसके साथ कश्मीर घूमने गए थे. लेकिन हादसे में चारों की मौत हो गई.  

यह हादसा कल का बताया जा रहा है. मृतक के परिजन श्रीनगर पहुंच गए हैं और कल इन युवकों के शवों को वापस लाया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक तीन युवक सादुलशहर इलाके के और एक युवक श्रीगंगानगर इलाके का है. इनमें से एक युवक ट्रक ड्राइवरी करता है और सेब लाने के लिए श्रीनगर जा रहा था.

रिश्तेदारी में लगते तीनों युवक घूमने के इरादे से इस युवक के साथ चले गए और वापस आते समय कोटली झज्जर के पास ट्रक ओवर ब्रिज से नीचे गिर गया और चारों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. चारों युवकों की उम्र लगभग 20 वर्ष के आसपास बताई जा रही है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com