विज्ञापन

श्रीगंगानगर: 13 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद सख्त एक्शन, प्रशासन ने 3 होटलों को किया ध्वस्त

श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ सामूहिक दरिंदगी के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस और प्रशासनिक अमले ने आरोपियों के तीन अवैध होटलों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है. 

श्रीगंगानगर: 13 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद सख्त एक्शन, प्रशासन ने 3 होटलों को किया ध्वस्त
श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय मासूम के साथ सामूहिक दरिंदगी के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है.

Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपियों के तीन अवैध होटलों को जमींदोज कर दिया है. यह कार्रवाई सुबह तड़के भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हाउसिंग बोर्ड और बीरबल चौक इलाकों में की गई. ध्वस्त किए गए होटलों में होटल जॉय इन, होटल सफायर और होटल ड्रीम लैंड शामिल हैं.

प्रशासन की सख्त चेतावनी

घटना के बाद से ही क्षेत्र में भारी रोष और तनाव व्याप्त था. लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही सख्त रुख अपना लिया था. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जिन होटलों का उपयोग इस जघन्य अपराध के लिए किया गया और जो अवैध रूप से निर्मित थे, उन्हें पूरी तरह ढहा दिया गया है. यह कार्रवाई न केवल अपराधियों को सबक सिखाने के लिए है बल्कि उन सभी होटल संचालकों के लिए एक चेतावनी है जो नियमों को ताक पर रखकर अपनी संपत्तियों का गलत इस्तेमाल करते हैं.

पुलिस की जांच अभी भी जारी है और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

जानें क्या है मामला

यह रूह कंपा देने वाली घटना तब शुरू हुई जब कुछ दिन पहले एक रिक्शा चालक ने 13 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर चहल चौक स्थित एक होटल संचालक के हवाले कर दिया. दरिंदगी की हदें तब पार हो गईं जब होटल के मैनेजर ने मासूम की तस्वीरें खींचकर कई लोगों को भेज दीं. इस घिनौने खेल में शामिल होटल संचालकों ने फोटो वायरल कर बच्ची को हवस का शिकार बनाया. पांच दिनों तक चले इस कुकृत्य ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था.

यह भी पढ़ें- 'हवस के अड्डे' बने होटल : 13 साल की मासूम से कई दिनों तक हैवानियत, 8 आरोपी गिरफ्तार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close