
Rajasthan SI Paper Leak: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा साल 2021 में की गई सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा (SI Exam Scam) को राजस्थान हाई कोर्ट ने गुरुवार को रद्द कर दिया. लंबे विवाद के बाद यह फैसला आया है. भर्ती में बड़े स्तर पर पेपर लीक का माला सामने आया था. जिसमें RPSC सदस्यों समेत कई लोगों को पुलिस ने पकड़ा था.
अब तक SOG ने 122 लोगों को पकड़ा
• मामले में कुल गिरफ्तारियां: 122
• इनमें से 54 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक और 6 चयनित उपनिरीक्षक शामिल
• गिरफ्तार सरकारी कर्मचारी: 27, जबकि 08 सरकारी कर्मचारी अब भी वांछित
• गैंग के 10 सदस्य भी गिरफ्तार
• जमानत पर छूटे अभियुक्त: 49
118 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
• अब तक 11 आरोप पत्र न्यायालय में पेश (पहला 2 मई 2024, अंतिम 31 जुलाई 2025 तक)
• कुल 118 अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दायर
• 05 गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट पेश होना बाकी
• 08 वांछित आरोपियों पर स्थायी वारंट जारी
नौकरी से बाहर और निलंबन
• गिरफ्तार प्रशिक्षु एसआई में से 50+1 (डालूराम सहित) बर्खास्त
• 04 प्रशिक्षु एसआई (विजेन्द्र जोशी, आदित्य उपाध्याय, सत्येन्द्र सिंह यादव, प्रवीण कुमार खराड) को निलंबित
फरार और संदिग्ध
• अब भी 88 संदिग्धों की तलाश जारी
• 27 अभियुक्त वांछित, जिनकी गिरफ्तारी की जानी है
भर्ती प्रक्रिया की पूरी टाइमलाइन
• विज्ञप्ति: 03 फरवरी 2021 (कुल 859 पद)
• आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2021
• आवेदक: 3,97,030 | परीक्षा में बैठे: 3,83,728
• लिखित परीक्षा परिणाम: 24 दिसंबर 2021, उतीर्ण: 20,364
• फिजिकल परीक्षा: 12-18 फरवरी 2022, उतीर्ण: 3,294
• साक्षात्कार: 23 जनवरी – 30 मई 2023, उतीर्ण: 3,094
• अंतिम परिणाम: 01 जून 2023
• चयनित: 859 | ज्वॉइनिंग (03-13 अक्टूबर 2023): 824 अभ्यर्थी
पुलिस का कहना है कि यह घोटाला संगठित तरीके से किया गया था, जिसमें सरकारी कर्मचारियों, चयनित उपनिरीक्षकों और गिरोह के सदस्यों की मिलीभगत सामने आई है.
यह भी पढ़ें- SI भर्ती रद्द, सफल अभ्यर्थी HC की डबल बेंच में करेंगे अपील, कहा- अन्याय नहीं होना चाहिए