विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

चिकित्सा मंत्री की पत्नी प्रीति कुमारी पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी प्रीति कुमारी का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

चिकित्सा मंत्री की पत्नी प्रीति कुमारी पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा
सीएम भजनलाल शर्मा

Gajendra Khimsar: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी का निधन 5 जून (गुरुवार) को हुआ था.  गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी की तबीयत देर रात खराब होने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. डॉक्टर उनकी मौत का कारण साइलेंट अटैक बता रहे हैं. वहीं शुक्रवार (6 जून) को उनका अंतिम संस्कार किया गया. जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता शामिल हुए.

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी प्रीति कुमारी का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. खींवसर के पास पदमसर तिराहे स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुई. उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन हेतु सुबह से ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा.

अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्री के.के. विश्नोई, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, सांसद झालावाड़ दुष्यंत सिंह, सी.आर. चौधरी, पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, भाजपा नेता अशोक सैनी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे.

इस अवसर पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे. प्रशासन की ओर से पूरे कार्यक्रम के लिए समुचित सुरक्षा एवं व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी.

नागौर जिले में शोक की लहर

प्रीति कुमारी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के साथ अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए जानी जाती थीं. उनके असामयिक निधन से पूरे नागौर जिले में शोक की लहर है. विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों ने प्रीति कुमारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री खींवसर एवं उनके परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: महज 12 साल की उम्र में आदित्य ने सांसारिक सुखों का किया त्याग, अब संन्यास की राह पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com