विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2024

एक्सप्रेस ट्रेनों से डीजल चुराकर बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, वारदात में शामिल थे 6 रेलवे कर्मचारी

Diesel Loot Gang Busted: एक्सप्रेस ट्रेनों से डीजल चुराने वाले गैंग ने हमसफर व कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन की पावर कार से कुल 2000 लीटर डीजल चुराया था. गिरफ्तार 7 आरोपियों में रेलवे के 3 स्थायी व 3 संविदा कर्मचारी शामिल थे. 

एक्सप्रेस ट्रेनों से डीजल चुराकर बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, वारदात में शामिल थे 6 रेलवे कर्मचारी
हमसफर ट्रेन (फाइल फोटो)

Diesel Theft In Humsafar Train: आरपीएफ भगत की कोठी और सीआईबी ने हमसफर और कामख्या एक्सपेर्स ट्रेन के पावर कार से 2 हजार लीटर डीजल चुराने वाली गैंग का खुलासा किया है. इस कार्रवाई में आरपीएफ और सीआईबी ने डीजल चोरी के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है. 

एक्सप्रेस ट्रेनों से डीजल चुराने वाले गैंग ने हमसफर व कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन की पावर कार से कुल 2000 लीटर डीजल चुराया था. गिरफ्तार 7 आरोपियों में रेलवे के 3 स्थायी व 3 संविदा कर्मचारी शामिल थे. 
दबोचे गए डीजल चोर गैंग के 7 आरोपी

दबोचे गए डीजल चोर गैंग के 7 आरोपी

रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार हुए 7 आरोपियो में रेलवे के ही 3 स्थायी और 3 अनुबंध के कर्मचारी शामिल थे, जो कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर डीजल चुराने वाले गैंग को चला रहे थे. चोरी की वारदात में गिरफ्तार रेलवे कर्मचारियों की बराबर भूमिका थी. अभी भी इसमें तीन आरोपी वांछित है, इनमें से एक स्थायी रेलकर्मी शामिल है.

आरपीएफ और सीआईबी ने आरोपियों से मौके से दो ड्रम में भरा 710 लीटर डीजल बरामद किया है, जिसमें से सर्वाधिक 600 लीटर डीजल एक नाबालिग के पास से मिला है.

उल्लेखनीय है पकड़े गए गैंग के गुर्गों ने 15 जनवरी को दूदिया स्टेशन पर खड़ी हमसफर एक्सप्रेस के पावर कार से 1950 लीटर डीजल चुराने और लूणी स्टेशन पर खड़ी कामाख्या एक्सप्रेस के पावर कार से 50 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया था.

ये भी पढ़ें-नहाने गई थी विवाहिता बाथरूम में मिली बेहोश, अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित किया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com