विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2026

अंबेडकर जयंती पर राजस्‍थान के युवाओं को तोहफा, सीएम भजनलाल ने की बड़ी घोषणाएं

राजस्‍थान में आज अंबेडकर जयंती पर मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा साहेब को नमन क‍िया. उन्होंने युवाओं के ल‍िए बड़ी घोषणाएं की. 

अंबेडकर जयंती पर राजस्‍थान के युवाओं को तोहफा, सीएम भजनलाल ने की बड़ी घोषणाएं
अंबेडकर जयंती पर सीएम भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं की.

अंबेडकर जयंती के अवसर पर जयपुर के भवानी निकेतन परिसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाबा साहेब को नमन करते हुए युवाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का ऐलान किया. इन लाइब्रेरी के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को डिजिटल अध्ययन सामग्री और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे.

आवासीय कोचिंग स्थापित होंगे

 इसके साथ ही जयपुर में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अंबेडकर आवासीय कोचिंग केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां रहकर छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर अंबेडकर सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.  उन्होंने बाबा साहेब को सामाजिक न्याय, भेदभाव उन्मूलन और वंचितों, महिलाओं सहित सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार दिलाने वाला महान व्यक्तित्व बताया. 

बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे.  मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर भी बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

यह भी पढ़ें: अंबेडकर के इस्तीफे के बाद सिरोही महाराजा ने दे दिया अपना बंगला, लेकिन बाबा साहेब ने रख दी शर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com