विज्ञापन

SP ऑफिस से किडनैप युवती 32 घंटे में बरामद, लव मैरिज के बाद गई थी सुरक्षा मांगने

युवती और उसका पति एसपी ऑफिस में बैठे थे. आरोप है कि इसी दौरान लव मैरिज से नाराज युवती के परिजन आए और उसे जबरन कार में बैठाकर लेकर चले गए.

SP ऑफिस से किडनैप युवती 32 घंटे में बरामद, लव मैरिज के बाद गई थी सुरक्षा मांगने
SP ऑफिस से किडनैप युवती 32 घंटे में बरामद

राजस्थान के चूरू में एसपी ऑफिस से किडनैप युवती को पुलिस ने 32 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया है. इसके साथ ही 2 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में तीन कमांडो और एक ड्राइवर को सस्पेंड किया गया है. जिस समय युवती का अपहरण हुआ, उस समय वह SP ऑफिस में शादी के बाद परिजनों से मिल रही धमकी के कारण सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंची थी. इसी दौरान उसका परिवादी कक्ष से अपहरण हो गया. 

18 मई को युवती ने की थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार, झाड़सर निवासी कृष्ण कुमार ने बीकानेर के नाथवाना निवासी भावना से की थी. कृष्ण कुमार के कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि भावना से उसकी करीब डेढ़ साल से जान पहचान थी. इसके बाद दोनों ने इसी 18 मई को लव मैरिज कर ली. जिसके चलते युवती के परिजनों से लगातार धमकी मिल रही थी. इसी के बाद दोनों 25 मई को सुरक्षा की गुहार लगाने चूरू एसपी कार्यालय पहुंचे थे.

दोनों एसपी कार्यालय के स्वागत कक्ष में बैठे थे, तभी लव मैरिज से नाराज युवती के परिजन वहां पहुंचे और भावना को जबरन कार में बैठाकर ले गए. इस दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें उसे चोटें आईं. चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि मामले में उसी दिन मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी. जांच में सामने आया कि तीन गाड़ियों में करीब 18 लोग शामिल थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने युवती के अपहरण पर 2 लोगों को किया गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि अपहरण के बाद आरोपी लगातार कच्चे रास्तों और खेतों के रास्ते युवती को एक ढाणी से दूसरी ढाणी में ले जाते रहे, ताकि पुलिस कार्रवाई से बच सकें. पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर चार विशेष टीमों का गठन किया गया था, जो लगातार दबिश दे रही थीं. पुलिस दबाव बढ़ने पर मंगलवार रात करीब 11 बजे युवती के दादा चेनदास ने उसे लूणकरणसर थाने में पेश किया. इसके बाद पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए.

एसपी के अनुसार, युवती ने अपने पति कृष्ण कुमार के साथ जाने की इच्छा जताई, जिसके बाद उसे सुरक्षित उसके पति के साथ भेज दिया गया. युवती पूरी तरह सुरक्षित है और उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट नहीं पाई गई. पुलिस ने मामले में खंडवा पट्टा निवासी योगेंद्र और राजवीर को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan: लंदन की फर्जी गर्लफ्रेंड ने कहा इंडिया घूमना है, युवक फ्रैंड से मिला भी नहीं और लगा 11 लाख का चूना

48 लाख लूटकर दंपति को जयपुर से दिल्ली भेजा, फिर फ्लाइट से अहमदाबाद ले गए; हैरान कर देगी लूट की ये खबर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close