विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2024

Rajasthan News: मोर्चरी में रखी लाश से सोने की बाली चोरी, बुखार के बाद महिला की अचानक हो गई थी मौत

Rajasthan News: झालावाड़ की मोर्चरी में रखी महिला की लाश से कान की सोने की बाली चोरी हो गई. परिजनों के आरोप पर अस्पताल में हड़कंप मच गया. 

Rajasthan News: मोर्चरी में रखी लाश से सोने की बाली चोरी, बुखार के बाद महिला की अचानक हो गई थी मौत

Rajasthan News: झालावाड़ के श्रीराजेंद्र सार्वजनिक चिकित्सालय की मोर्चरी में एक महिला की लाश से कान की सोने की बाली चोरी होने का मामला सामने आया है. महिला के परिजन ने शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया. मोर्चरी के CCTV भी काम नहीं कर रहे हैं, ऐसे में कई सवाल खड़े हो गए हैं. 

बुखार से महिला की अचानक हो गई थी मौत

हरिपुरा गांच की पारीबाई (37) की मौत हो गई. परिजन के अनुसार महिला को कोई बीमारी नहीं थी. खेत पर काम करने के बाद शाम को उसे तेज बुखार आया. उसे अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. लाश को मोर्चरी में रखवाया गया था. महिला के एक कान से सोने की बाली चोरी हो गई. परिजनों ने मामले में अस्पताल में चौकी पुलिस को रिपोर्ट दी है.

एसआरजी अस्पताल में महिला का रखा था शव  

कोतवाली थानाधिकारी चंद्रज्योति शर्मा ने बताया कि जिला एसआरजी अस्पताल में महिला का शव मोर्चरी में रखा था, जहां उसकी कान की बाली चोरी होने की रिपोर्ट मिली है. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. 

मोर्चरी के बाहर कैमरे खराब

महिला के कान से बाली चोरी होने के बाद परिजनों ने बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए बोला. इस पर अधीक्षक रूम में जाकर देखा तो सीसीटीवी कैमरे खराब मिले. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com