विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2025

Silver Rate: एक ही दिन में 8500 रुपए महंगी हुई चांदी, कीमतें 1.71 लाख रुपए के पार

Gold Price: सोने की कीमतों में गिरावट के चलते 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपए गिरकर 1.26 लाख और 1 लाख 25 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई.

Silver Rate: एक ही दिन में 8500 रुपए महंगी हुई चांदी, कीमतें 1.71 लाख रुपए के पार
प्रतीकात्मक तस्वीर

Gold Silver Price: चांदी के भाव में बढ़ोतरी लगातार जारी है. शुक्रवार (10 अक्टूबर) को चांदी की कीमत 1.70 लाख के पार चली गई. दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 8,500 रुपए उछलकर 1 लाख 71 हजार 500 रुपए प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. गुरूवार को चांदी 1.63 लाख रुपए थी. लगातार तीन दिन में कीमतें 17,500 रुपये तक बढ़ी है. 

सोने की कीमतों में गिरावट  

इस बीच, सोने की कीमतें अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं. 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपए गिरकर 1.26 लाख और 1 लाख 25 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई. 

वैश्विक स्तर पर सोना 16.61 अमेरिकी डॉलर बढ़कर 3,992.80 डॉलर प्रति औंस हो गया. जबकि चांदी 1.52 प्रतिशत चढ़कर 50.01 डॉलर प्रति औंस रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी पहली बार 51 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई थी.

भारी मांग के बीच चांदी आपूर्ति में कमी

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका के फेडरल रिजर्व से नरम मौद्रिक नीति का संकेत मिला है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कीमती धातु अनुसंधान के विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि चांदी में तेजी का रुख है. एक तरफ चांदी की भारी मांग है, दूसरी ओर आपूर्ति में कमी है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक जोखिम भावना महत्वपूर्ण रूप से स्थिर नहीं है. फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती, अमेरिका में राजकोषीय अनिश्चितता और लगातार आपूर्ति की कमी निकट अवधि में चांदी की तेजी को बरकरार रख सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com