विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2024

Good News: राजस्थान के गांवों में 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त मिलेगी, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

Rajasthan News: राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी. 9 लाख से अधिक घरों को इसका फायदा मिलेगा. 

Good News: राजस्थान के गांवों में 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त मिलेगी, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा.

Rajasthan News: केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को बिजली बिल से छुटकारा दिलाने के लिए पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना शुरू किया है. इसके तहत 300 यूनिट हर महीने फ्री में बिजली दिया जाना है. राजस्थान के 9 लाख से अधिक घरों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी. पंचायती राज संस्थाओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. ग्राम पंचायतों को 1 हजार रुपए हर घर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे ग्राम पंचायत के विकास में खर्च किया जाएगा. ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग के सचिव रवि जैने ने सभी जिला परिषद के सीईओ को निर्देश दिए हैं. 

9 लाख से अधिक घरों को मिलेगा लाभ 

फरवरी 2024 में पीएम सूर्य मुक्त बिजली योजना शुरू की गई थी. इसके तहत ग्रामीण इलकों में 300 यूनिट बिजली फ्री देने दिया जाना है. राजस्थान के ग्रामीण इलाकों के 9 लाख 27 हजार 901 घरों को इसका लाभ मिलेगा. हर घर की दत पर सोलर रूफटॉप स्थापित किए जाएंगे. 

जुलाई से लेकर दिसंबर तक रखा लक्ष्य 

जुलाई में 46 हजार 395 घर, अगस्त में 1 लाख 85 हजार 580 घर, सितंबर में 3 लाख 71 हजार 160, अक्टूबर में 5 लाख 56 हजार 40 घर, नवंबर में 7 लाख 42 हजार 320 घर और दिसंबर में 9 लाख 27 हजार 901 घरों को मुफ्त बिजली देने का लक्ष्य तय किया गया है.  

पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के लिए पात्रता

  • भारत का मूल निवासी 
  • आवेदन करने वाले की उम्र 18 साल से अधिक होना चाहिए 
  • आवेदक की अपना बैंक एकांउट हो 
  • जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होगा 
  • आवेदक परिवार के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बिजली बिल, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, फोटो,
  • शपथ पत्र, निवास प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट होना चाहिए 
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com