विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी और शिक्षक जन सुनवाई और पोर्टल पर नहीं दर्ज सकेंगे शिकायत, आदेश जारी

नए आदेश के मुताबिक, शिक्षक और कर्मचारी जन सुनवाई में शिकायत करेंगे तो संबंधिक कार्मिक, अधिकारी के साथ-साथ नियंत्रण अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

सरकारी कर्मचारी और शिक्षक जन सुनवाई और पोर्टल पर नहीं दर्ज सकेंगे शिकायत, आदेश जारी
शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश (NDTV)

राजस्थान के चित्तौगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी ने फरमान जारी करते हुए आदेश दिया है. इस आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि चित्तौड़गढ़ में सरकार कर्मचारियों और शिक्षकों पर शिकायत करने की पाबंदी लगाई गई है. इसके तहत अब चित्तौड़गढ़ के सरकारी कर्मचारी और शिक्षक अब जन सुनवाई और संपर्क पोर्टल के जरिए सीधे शिकायत दर्ज नहीं करा पाएंगे. ऐसा करने पर उन पर अब कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं रात्रि चौपाल में भी उन्हें शिकायत दर्ज कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

बताया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारी और शिक्षक द्वारा बिना अनुमति जन सुनवाई या सतर्कता पोर्टल पर सीधे शिकायत दर्ज कराने को लेकर जिला कलेक्टर नाराज है. इसके बाद ही जिला शिक्षा अधिकारी ने नया आदेश जारी किया है.

जन सुनवाई में शिकायत करने पर होगी कार्रवाई

नए आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों पर लगी पाबंदी, अब सीधे संपर्क पोर्टल या जन सुनवाई में शिकायत नहीं कर सकेंगे. अगर वह ऐसा करते हैं या नियम तोड़ते हैं तो उन पर CCA नियम-17 के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्हें केवल अपने नियंत्रण अधिकारी यानी अपने मैनेजर को ही अपनी शिकायत सौंप सकते हैं.

जारी आदेश में क्या लिखा है

शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया, चित्तौड़गढ़ जिले के सभी कार्मिकों, अधिकारियों को पाबंद किया जाता है कि आप अपनी व्यक्तिगत, सेवा संबंधित, विद्यालय संबंधित जैसी शिकायत संबंधित अधिकारी को ही सौंपेंगे. सीधे ही सतर्कता, संपर्क पोर्टल, जन सुनवाई, रात्रि चौपाल में शिकायत नहीं देंगे. ऐसा करने पर कार्मिक और नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध सीसीए नियम 17 के तहत कार्रवाई की जाएगी. जिसकी सभी जिम्मेदारी संबंधित कार्मिक, अधिकारी की रहेगी. 

नए आदेश के मुताबिक, संबंधिक कार्मिक, अधिकारी के साथ-साथ नियंत्रण अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें, हाल में सरकार द्वारा जन सुनवाई, रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें लोगों की शिकायत सुनी जा रही है और त्वरित कार्रवाई की जा रही है. हालांकि इन आयोजन में सरकारी कर्मचारी और शिक्षक भी अपनी शिकायत लेकर पहुंच रहे थे. ऐसे में जिलाधिकारी इस शिकायत से नाराज हो गए. जिसके बाद शिक्षा अधिकारी के नया नियम लागू किया है.

यह भी पढ़ेंः अमित शाह के दौरे के बाद एक्शन मोड में सीएम भजनलाल, कानून व्यवस्था उल्लंघन पर कार्रवाई के आदेश

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close