Rajasthan Politics: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एलपीजी गैस की स्थिति को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के चलते हमारी सप्लाई रुक गई है. कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बंद कर दी गई है. इसके साथ ही लोग परेशान है. जैसे कोरोना और नोट बंदी के समय लोगों को लाइनों में लगना पड़ता था. ऐसे ही आज लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है. सीएनजी भरवाने के लिए, एलपीजी के लिए लोग, हमारी माताएं बहने लाइन में लग रही है. लोग शादियों में मेहमानों की संख्या पर कमी करने लगे हैं. होटल वालों ने प्लेट की रेट बढ़ा दी है. रेस्टोरेंट, कैफे होटल सब परेशान है. जो बच्चे कोटा, सीकर और जयपुर में बाहर पढ़ते हैं. मेस में खाना खाते हैं. सब जगह हालात खराब है. गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार कुछ भी नहीं कह रही है. क्योंकि यह सब ऐप्सटीन फाइल को लेकर यह हो रहा है.
डोटासरा ने कहा, जयपुर में शादियां है. वहां मारामारी रही है. लोगों ने बड़ी मुश्किल से काम चलाया है. लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है. कुछ दिनों में ऐसा ना हो कि लोग बिना खाना खाए शादी से जाने लगेंगे.
सीएम 11 दिन बाद जगे हैं
डोटासरा ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री का बयान मैंने पढ़ा कि सप्लाई करना हमारा काम नहीं है. हमारा काम केवल मॉनिटरिंग करना है. तो मंत्री जी सप्लाई, आपूर्ति सुनिश्चित करना, कालाबाजारी रोकना सब आपका काम है. वे लोग जो खाड़ी देशों से आ रहे हैं. उनकी टिकट लाखों में हो रही है. मुख्यमंत्री 11 दिन बाद तो आप कल जगे हैं. इसके बाद भी ये कह रहे हैं केवल कि कार्रवाई करेंगे. लेकिन ऐसे नहीं होता है. आपकी डबल इंजन की सरकार है. आपको कहना चाहिए कि मैं राजस्थान में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करूंगा.
मोदी जी कोरोना जैसे ट्विटर से गायब हो गए हैं. आगे आने वाले दिनों के अंदर पेट्रोल और डीजल की स्थिति विकट हो जाएगी. इस समय सरकार को मदद करनी चाहिए. जिनको परेशानी हुई है उन्हें.
कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए करेगी प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोटा में कहा था कि कोटा में एयरपोर्ट चालू हो रहा है. हम ओम बिरला जी के लिए कचौड़ी लेकर जाएंगे. उस कचौरी वाले से मेरी बात हुई वो कह रहा है कि गैस ही नहीं है. वे बिरला जी को कहां से गर्म कचौरी खिलाएंगे. इस हालात को लेकर कांग्रेस कल से प्रदर्शन करेंगी. सरकार को जगाने के लिए प्रदर्शन करेंगे. कल जिला स्तर पर हर जगह आंदोलन करेंगे. इस आंदोलन को ब्लॉक स्तर पर भी लेकर जायेगे. उन्होंने कहा कि कई दवाई कंपनियों ने दवाई बंद कर दिया है. यह हालात बेहद खराब है.
डोटासरा ने राइजिंग राजस्थान को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बस अपने अपने नेताओं को जमीन कब्जाने के लिए था. एक भी उद्योग धंधा नहीं लगा है. इनकी आधी सरकार का समय जा चुका है. इसके बावजूद कुछ काम नहीं किया है. हमारी सरकार होती तो हमने कोरोना में करके दिखाया है.
वहीं, मदन राठौड़ जी के बयान कि कांग्रेस सिलेंडर की कमी करवा रही है. डोटासरा ने पलटवार कर कहा कि अगर हमनें छुपा रखे हैं तो हमारे छापा पड़वा दो. ढूंढ लो. उन्होंने कहा कि राठौड़ जी के मोदी जी से अच्छे संबंध है. क्यों ना आप सिलेंडर ले आओ.
यह भी पढ़ेंः मुसीबत में राजस्थान का टूरिज्म सेक्टर... जैसेलमेर में 150 रिसॉर्ट होने जा रहे बंद! LPG किल्लत बढ़ा रहा है संकट