विज्ञापन

कांग्रेस PCC की ओर से गोविंद डोटासर को मिली नई कार, निकाय चुनाव में कम नहीं होगी प्रदेश अध्यक्ष की रफ्तार

चुनावी साल में अब डोटासरा भी फॉर्च्यूनर कार की सवारी करेंगे. यानी अब डोटासरा भी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सरकारी गाड़ी से टक्कर लेगी.

कांग्रेस PCC की ओर से गोविंद डोटासर को मिली नई कार, निकाय चुनाव में कम नहीं होगी प्रदेश अध्यक्ष की रफ्तार
डोटासरा की फॉच्यूर्नर कार

Govind Singh Dotasra New Car: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कांग्रेस PCC की ओर से नया तोहफा दिया गया है. पीसीसी ने डोटासरा के लिए नई कार खरीदी है. अब डोटासरा भी फॉर्च्यूनर कार की सवारी करेंगे. यानी अब डोटासरा भी नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की सरकारी गाड़ी से टक्कर लेगी. बताया जा रहा है कि पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को Ford की Endeavour कार दी गई थी, जो 5 साल से ज्यादा लंबे समय से वह इस्तेमाल कर रहे थे जो पुरानी होने के बाद हांफने लगी थी. लेकिन अब उन्हें Fortuner कार दी गई है.

बताया जा रहा है कि पुरानी कार में ज्यादा खर्चा था. ऐसे में पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए नई गाड़ी का इंतजाम कर दिया है.

चुनावी साल में कम न हो डोटासरा की रफ्तार

माना जा रहा है कि राजस्थान में पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में चुनावी साल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की रफ्तार कम न हो, इसलिए डोटासरा को टोयटा की Fortuner कार दी गई है. यह कार पूरी तरह से ऑटोमेटिक ड्राइविंग मोड वाली है. बता दें, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पास भी सरकारी Fortuner कार है. यानी अब डोटासरा की कार टीकाराम जूली की कार से टक्कर लेगी.

पार्टी पंचायती और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में पहले से लगी हुई है. वहीं गोविंद सिंह डोटासरा को चुनावी समय में कार्यकर्ताओं और लोगों तक पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसलिए पार्टी ने लग्जरी Fortuner कार उनको दिया है.

यह भी पढ़ेंः एनर्जी कॉन्क्लेव में EV से पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, काफिला करने के बाद मुख्यमंत्री की नई पहल भी चर्चा में

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close