विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2024

दिवाली सीजन में राजस्थान के कारोबारी की दुकान पर GST की रेड, बाजार में हड़कंप

अजमेर के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी दीपक इलेक्ट्रॉनिक पर जीएसटी की टीम ने छापा मारा. जिससे दिवाली सीजन में व्यापारियों में हड़कंप मच गया है.

दिवाली सीजन में राजस्थान के कारोबारी की दुकान पर GST की रेड, बाजार में हड़कंप
छापेमारी के दौरान की तस्वीर

Electronic Shop GST Raid: देश में दीवाली का त्योहार नजदीक आ गया है. ऐसे में राजस्थान सरकार की कड़ी नजर धोखाधड़ी करने वाले कारोबारियों पर है. इसी क्रम में अजमेर के कचहरी रोड पर स्थित प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स पर शुक्रवार को जीएसटी की टीम ने छापामारी की. यह कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर रजनीकांत करवा के निर्देशन में ज्वाइंट कमिश्नर सर्वेश्वर राठौर के नेतृत्व में की गई, जो दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक चली. टीम ने शोरूम से बिल बुक और स्टॉक की कमी के चलते सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दस्तावेजों में मिली भारी गड़बड़ी

ज्वाइंट कमिश्नर सर्वेश्वर राठौर ने जानकारी दी कि सिस्टम आधारित एडवांस एंड एनालिटिक्स रिपोर्ट के अनुसार दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक के खिलाफ ITC इवैल्यूएशन में अंतर की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. जांच में सामने आया कि व्यापारी ने फील्ड इंटेलिजेंस रिपोर्ट जारी नहीं की थी और जीएसटी का समुचित भुगतान भी नहीं किया गया. इसके अलावा, शोरूम में बिल बुक का स्टॉक नहीं था और दस्तावेजों में भी भारी अंतर पाया गया. टीम ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और सेल व परचेस के दस्तावेजों में गड़बड़ी का भी पता लगाया है.

व्यापारियों में मचा हड़कंप

जांच के दौरान GST टीम ने हर एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम की बिक्री और खरीद की जानकारी प्राप्त की. छापे के बाद व्यापारी दीपक ने अपने सभी शोरूम बंद करवा दिए और कर्मचारियों को छुट्टी दे दी, जिससे स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें- Video: जब मंच पर बैठे राजेंद्र राठौड़ को 200 का नोट देने पहुंची बुजुर्ग महिला, 'बाबोसा' भी हो गए हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com