विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को मिलेगा 1 करोड़, टाटा ग्रुप ने किया ऐलान

गुजरात के अहमदाबाद में विमान क्रैश हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को टाटा ग्रुप की तरफ से 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. साथ ही घायलों के इलाज का खर्च भी उठायेंगे.

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को मिलेगा 1 करोड़, टाटा ग्रुप ने किया ऐलान
गुजरात विमान हादसे में जान गंवाने वालों को टाटा ग्रुप 1 करोड़ रुपये देगा.

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान जो की लंदन जा रहा था वह क्रैश हो गया. इस प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम सहित लगभग 242 लोग सवार थे. इस हादसे में अब टाटा ग्रुप का ट्वीट सामने आया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को टाटा ग्रुप की तरफ से 1-1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. 

राहत और बचाव कार्य प्राथमिकता

इस हादसे पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया कि अभी तक उन्हें हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है. हालांकि, वो लगातार ग्राउंड पर काम कर रहीं टीमों और एजेंसियों के संपर्क में हैं. चंद्रशेखरन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पहले राहत और बचाव कार्य पर है. उन्होंने कहा कि वो विमान में सवार लोगों के लिए जो भी संभव हो सकेगा, करेंगे.

परिवारों को देंगे ₹1 करोड़ की सहायता राशि

टाटा ग्रुप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है, जिसमें लिखा है कि 'एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं. इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं. जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं.

टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा. हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले. इसके अलावा, हम बी जे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे. हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं.

यह भी पढ़ें- 

खुशबू पहली बार पति से मिलने जा रही थी लंदन... पिता ने लिखा 'आशीर्वाद बेटा', फिर मिली दर्दनाक प्लेन क्रैश की खबर

अहमदाबाद विमान हादसे में बांसवाड़ा की डॉक्टर दंपति और तीन बच्चों की मौत, लंदन में करते थे प्रैक्टिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com