विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2024

Rajasthan: गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ ली, कटारिया दो बार राजस्थान के गृह मंत्री रहे चुके

Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप मे शपथ ली.

Rajasthan: गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ ली, कटारिया दो बार राजस्थान के गृह मंत्री रहे चुके
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप मे शपथ ली.

Rajasthan:  पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने राजभवन में एक समारोह में गुलाब चंद कटारिया को पद की शपथ दिलाई. 79 साल के कटारिया ने हिंदी में शपथ ली. समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बडनोर के अलावा हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह खुड्डियां समेत पंजाब के कई मंत्री भी मौजूद थे. 

कटारिया से पहले बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल थे

कटारिया से पहले बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल थे, जिन्होंने फरवरी में राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. पंजाब का राज्यपाल नियुक्त होने से पहले कटारिया असम के राज्यपाल थे. उदयपुर के रहने वाले, कटारिया दो बार राजस्थान के गृह मंत्री भी रह चुके हैं.

गुलाब चंद कटारिया नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई  

उन्होंने राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभाई है. भाजपा के दिग्गज नेता ने शिक्षा, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं. आठ बार के पूर्व विधायक कटारिया फरवरी 2023 में असम के राज्यपाल बने थे. 
 

यह भी पढ़ें:  बाड़मेर रिफाइनरी में स्थानीय लोगों को रोजगार में मिलेगी प्राथमिकता? मंत्री ने बताई सरकार की मंशा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com