हनुमान बेनीवाल के जयपुर कूच के ऐलान के बाद प्रशासन में हड़कंप, वार्ता के लिए भैराणा पहुंचे कलेक्टर-IG

हनुमान बेनीवाल के जयपुर कूच की चेतावनी के बाद राजस्थान की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. हनुमान बेनीवाल भैराणा धाम बचाओ आंदोलन के समर्थन में आज वहां पर पहुंचे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनुमान बेनीवाल के जयपुर कूच के ऐलान के बाद प्रशासन में हड़कंप

जयपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित भैराणा धाम बचाओ आंदोलन को लेकर राजस्थान की सियासत गरमा गई है. बुधवार को भैराणा पहुंचे हनुमान बेनीवाल ने मंच से सीधे सरकार को चुनौती देते हुए एक घंटे का अल्टीमेटम दिया कि अगर सरकार ने अगले एक घंटे के अंदर साधु-संतों की मांगों पर गौर नहीं किया तो सभी समर्थक और विरोध प्रदर्शन में मौजूद लोग जयपुर कूच कर देंगे. हनुमान बेनीवाल के जयपुर कूच के ऐलान के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. बेनीवाल के ऐलान के कुछ ही देर बाद कलेक्टर और रेंज आईजी भैराणा पहुंचे हैं. फिलहाल प्रशासन के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता चल रही है. 

पिछले एक महीने से चल रहा प्रदर्शन

दरअसल, भैराणा धाम में पिछले एक महीने से अधिक समय से चल रहा विरोध प्रदर्शन चल रहा है. लंबे समय से अग्नि तप पर डटे साधु-संतों व प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार चाहे किसी की भी हो, उन्हें राजनीति से कोई सरोकार नहीं है, लेकिन धाम की पवित्रता और पर्यावरण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. साधु-संतों और स्थानीय प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

Advertisement
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते इस इंडस्ट्रियल एरिया को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करती है तो आने वाले दिनों में सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

एक घंटे में जयपुर कूच का ऐलान

अब जब RLP सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल साधु-संतों के आंदोलन में कूद गए तो प्रशासन और सरकार में हड़कंप मच गया. बुधवार को भैराणा में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद बेनीवाल ने कहा कि क्षेत्र के साधु-संतों की मांगों और उनकी बातों पर सरकार लंबे समय से ध्यान नहीं दे रही है. संतों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

हनुमान बेनीवाल ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने अगले एक घंटे के भीतर साधु-संतों की जायज मांगों पर सकारात्मक गौर नहीं किया और कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो सभी समर्थक और आम जनता राजधानी जयपुर की तरफ कूच कर देंगे.

हनुमान बेनीवाल के बाद जयपुर कूच के ऐलान पर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे हरकत में आया. कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला कलेक्टर संदेश नायक और रेंज आईजी तुरंत लाव-लश्कर के साथ भैराणा पहुंचे हैं. वे आंदोलनकारियों से बातचीत के जरिए रास्ता निकालने के प्रयास में जुटे हैं.

यह भी पढे़ं-

कर्जा लेकर NEET की कराई तैयारी, पेपर लीक पर बेटे ने किया सुसाइड; अब NSUI अध्यक्ष ने सौंपा 11 लाख का चेक

Advertisement

मोटर व्हीकल SI भर्ती 2021 पर राजस्थान हाई कोर्ट का अहम फैसला, डिग्री वाले नहीं केवल डिप्लोमा धारी ही योग्य