NEET UG 2026 का पेपर लीक होने पर सुसाइड करने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल के परिजनों को NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने 11 लाख रुपये का चेक सौंपा. जानकारी के मुताबिक, परिवार वालों ने कर्जा लेकर उसे NEET की तैयारी करवाई थी. परिवार पर 11 लाख रुपये का कर्जा है. मृतक छात्र के परिवार की स्थिति काफी बदहाल है. परिवार टीन की छत वाले महज 2 कमरों के मकान में रहता है. सुसाइड के बाद परिजनों ने दावा किया कि उसके NEET में 650 नंबर आने वाले थे.
परिजनों से राहुल गांधी की कराई बात
NEET पेपर लीक की बात सामने आने पर जब प्रदीप मेघवाल ने आत्महत्या कर ली, तो बीते 23 मई को NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ उसके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. उस दौरान विनोद जाखड़ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से बात करवाई थी. राहुल गांधी से बातचीत में पिता ने रोते हुए बताया कि उसके 4 बच्चे- एक बेटा और 3 बेटियां हैं. बेटे ने आत्महत्या कर ली. अब सिर्फ बेटियां ही रह गईं हैं. विनोद जाखड़ ने राहुल गांधी को उस समय बताया कि परिवार ने कर्जा लेकर बेटे प्रदीप को पढ़ाया.
बेटे के लिए बेच दी जमीन और हो गया 11 लाख कर्जा
बेटे की सफलता के लिए जमीन तक बेच दी, जिसके बाद परिवार पर कुल 11 लाख रुपये का लोन हो गया. उस समय बातचीत में पिता ने बताया था कि उनका बेटा तीन साल से पढ़ाई कर रहा था. NEET का एग्जाम देकर जैसे ही वह बाहर निकला तो तुरंत फोन करके उसका इस बार पक्का सलेक्शन हो जाएगा. पेपर बहुत अच्छा गया. लेकिन कुछ ही दिन बाद जब NEET परीक्षा के पेपर लीक की बात पता चली और एग्जाम के बाद जैसे ही वो सेंटर से बाहर निकला तो उसने मुझे फोन कर बताया था कि उसका सिलेक्शन इस बार हो जाएगा. पेपर बहुत अच्छा गया है. लेकिन कुछ दिन बाद जैसे ही पेपर लीक वाली बात सामने आई और परीक्षा रद्द हुई तो प्रदीप ने आत्महत्या कर ली.
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने परिवार से न्याय का जो वादा किया है, उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे।
— VINOD JAKHAR (@VinodJakharIN) May 26, 2026
NEET पेपर लीक जैसी गंभीर अव्यवस्था से आहत होकर अपने बेटे प्रदीप मेघवाल को खो चुके परिवार के साथ आज NSUI कार्यकर्ता मजबूती से खड़े हैं। पूर्व में परिवार से मुलाक़ात के दौरान… pic.twitter.com/1w45USVi9l
NSUI अध्यक्ष जाखढ़ ने छात्र के परिवार को सौंपा चेक
अब NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ मंगलवार को झुंझुनूं जिले की गुढ़ा बावनी पंचायत स्थित कनिका की ढाणी पहुंचे और दिवंगत छात्र प्रदीप के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा. मृतक छात्र के परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में विनोद जाखड़ ने कहा कि राहुल गांधी ने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है और कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है. उन्होंने बताया कि परिवार की पीड़ा और उनकी मांगों को राहुल गांधी तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उनके निर्देश पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों के सहयोग से 11 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई.
यह भी पढे़ं-
20 साल की युवती को घर से किया किडनैप, रेप के बाद हत्या की; खुद जहर खाकर दादी को किया फोन