विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव बताएगा 2028 को लेकर RLP का फ्यूचर, हनुमान बेनीवाल का कांग्रेस को बड़ा चैलेंज

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि यह सही है कि ढाई से 3 लाख वोट कांग्रेस पार्टी से हमें मिले, लेकिन हमने कांग्रेस को राजस्थान में 25 लाख से ज्यादा वोट दिलवाएं. हमने राजस्थान में मरी हुई कांग्रेस को फिर से जिंदा किया.

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव बताएगा 2028 को लेकर RLP का फ्यूचर, हनुमान बेनीवाल का कांग्रेस को बड़ा चैलेंज
हनुमान बेनीवाल

Rajasthan News: आरएलपी सुप्रीमो और सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) शनिवार को एम्स में होने वाली बोर्ड मीटिंग में भाग लेने के लिए जोधपुर दौरे पर थे. इस दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में बेनीवाल ने कहा कि मीटिंग में पुराने घोटाले की हमने बात रखी. चाहे मास्क घोटाला हो या एम्स के कर्मचारियों ने एम्स के 20 लाख रुपए अपने अकाउंट में जमा कर दिए और जब एफआईआर दर्ज हुई तो उसने वापस लौटा दिए. इस मामले में एम्स ने कोई जांच नहीं की. बैठक के दौरान कई मुद्दों पर बात हुई, जिसमें कुछ लोग सीनियोरिटी तोड़कर डीन बन गया और कोई हस्बैंड वाइफ विभागाध्यक्ष बन गए. गलत तरीके से जो नियुक्तियां हुई गलत तरीके से संविदा पर लिया गया.

'भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अधिकारियों को हमने स्पष्ट कह दिया कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पूर्व में जितने भी भ्रष्टाचार हुए, उनकी जांच करवाई जाए. एम्स से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में हमारे कुछ सवाल थे. लोकसभा में, लेकिन वहां पेश किए गए. जवाब की कॉपी हमें नहीं दी गई. उस कॉपी को लेने के बाद यदि आवश्यकता हुई तो पुन: जांच करवाएंगे. कुछ मामलों में एम्स के निदेशक ने हमारे कहने से जांच के आदेश जारी किए है.

डोटासरा को बेनीवाल का जवाब

वहीं, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के उस बयान का भी बेनीवाल ने जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि हनुमान बेनीवाल कांग्रेस की वजह से सांसद बने हैं. बेनीवाल ने कहा कि कहा कि मैं उनकी वजह से जीत कर नहीं आया. उनके बिना भी मैं कई बार जीता हूं. कांग्रेस के 5000 वोट आए खींवसर में, मेरे 95 हजार आए.

यह बात जरूर है कि हमारी वजह से कांग्रेस का 10 साल बाद राजस्थान में खाता खुला. जब मैं एनडीए एलाइंस में था. तब गहलोत के बेटे को यहां 3 लाख वोटो से हराया. मेरे एलाइंस से कांग्रेस को फायदा हुआ. राजस्थान में हम एलाइंस नहीं करते तो कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलता.

हनुमान बेनीवाल

नागौर सांसद

 कांग्रेस ने भजनलाल से किया समझौता

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि यह सही है कि ढाई से 3 लाख वोट कांग्रेस पार्टी से हमें मिले, लेकिन हमने कांग्रेस को राजस्थान में 25 लाख से ज्यादा वोट दिलवाएं. हमने राजस्थान में मरी हुई कांग्रेस को फिर से जिंदा किया. महेश जोशी गिरफ्तार हो चुके हैं. वहीं एसआई और आरपीएससी के पुनर्गठन की जांच जारी है. उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भजन लाल शर्मा से यह समझौता किया था कि हम आपके MLA को जीता देंगे. आप हमारे लोगों को जेल मत जाने देना. यह सारे मामले खुल जाएंगे. 

हनुमान बेनीवाल का कांग्रेस को चैलेंज

नागौर सांसद ने कहा कि विपक्ष की भूमिका ही राजस्थान में आरएलपी निभा रही है. यह सिर्फ संविधान बचाओ संविधान बचाओ करते हैं. उनके भीड़ तो आ ही नहीं रही. खड़गे जी को लाए थे. जयपुर में ढाई तीन हजार से ज्यादा लोग नहीं आ पाए. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में आरएलपी बताएगी कि 2028 में आरएलपी का फ्यूचर क्या है और कांग्रेस कहां जाती है.

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan Politics: 'एक पर्ची आई और मुख्यमंत्री बना दिया' डोटासरा भाजपा सरकार पर फिर हुए हमलावर

'अशोक गहलोत के बिना CM को हटाने का षडयंत्र नहीं रच सकती BJP', हनुमान बेनीवाल बोले- जरूर कोई बात हुई होगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com