विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2024

Rajasthan Politics: "गहलोत के सामने ठुमके लगाकर मांगते थे वोट", हनुमान बेनीवाल का दिव्या मदेरणा पर विवादित बयान

Rajasthan Politics: हनुमान बेनीवाल ने दिव्या मदेरणा के बयान पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मैं अपने इलाके में चार बजे वोट मांगू या 5 बजे बजे मांगू. वो पूछने वाली कौन है?

Rajasthan Politics: "गहलोत के सामने ठुमके लगाकर मांगते थे वोट", हनुमान बेनीवाल का दिव्या मदेरणा पर विवादित बयान

Rajasthan Politics: हनुमान बेनीवाल ने कहा कि 2019 में अशोक गहलोत और उनके बेटों के सामने तुम्हारा पूरा परिवार ठुमके लगा रहा था. जबकि, तुम्हारे पिता को उसने जेल भेजा था. सोशल मीडिया 'X' पर वीडियो वायरल हो रहा है. दिव्या मदेरणा ने रविवार (3 नवंबर) को लोहावट विधानसभा में  जनसभा की थी, जहां पर हनुमान बेनीवाल का नाम लिये बिना ही तंज सका. दिव्या मदेरणा ने कहा, "नागौर और खींवसर में किस तरह के हालात हैं, और पिछली बार चुनाव में कितने वोटों से वह जीते थे. इस बार हालत बड़ी खराब है. सुबह 4-4 बजे तक लोगों के पैर पकड़ रहे हैं.

दिव्या मदेरणा ने कहा कि मैंने राजनीति स्वाभिमान से की है.  समझौते नहीं किए और न करूंगी. मेरे दादा मेरे पिता सभी ने किसानों की भलाई के लिए काम किया."  दिव्या मदेरणा ने पिछले चुनाव में हनुमान बेनीवाल के  बयान पर कहा कि मुझे हराने के लिए ओसियां में कई सभाएं की मेरा क्या कसूर था. 

"हम नया कारवां लाएंगे"

उन्होंने कहा, "जब आप नेगेटिव पॉलिटिक्स करते हो तो बुरा करते हो तो फिर बुरा ही पल्ले आता है. मदेरणा साहब ने कभी नहीं कहा कि हम चुनाव हराएंगे.  महिपाल ने कभी नहीं कहा कि हम चुनाव हराएंगे. मेरा कोई भी भाषण उठाकर देख लेना मैंने कभी नहीं कहा कि हम हराएंगे.  हम नई बड़ी लकीर बना कर दिखाएंगे.  हम नया कारवां लाएंगे.  हम नए विकास कार्य लाएंगे, और चुनाव आ गया तो दोबारा उठेंगे. किसी के पैर पकड़कर नहीं उठेंगे."

"जो भाग्य में लिखा होगा, वह होकर रहेगा"

उन्होंने कहा, "काम करेंगे लोगों के बीच में जाएंगे संवाद करेंगे. उनके बीच में रहेंगे जो भाग्य में लिखा होगा, वह होकर रहेगा. लेकिन, राजनीति में समझौता नहीं करेंगे. यही मैं लोहावट की जनता से कहना चाहूंगी कि राजनीति के लिए अपने भविष्य से समझौता मत करो. अपनी एकता बना लो और हर नेता आपके यहां कर आपको सलाम करेगा. नहीं करे तो मेरा नाम बदल देना."

दिव्या मदेरणा का यह भाषण करीब 5 मिनट 29 सेकंड का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिना नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का नाम लिए दिव्या मदेरणा ने बेनीवाल पर निशाना साधा. 

यह भी पढ़ें: "मंदबुद्धि के मकड़जाल पर जवाब मैं क्या दूं?" मदन दिलावर के सवाल पर डोटासरा ने दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com