विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल का आरोप- कांग्रेस ने मेरी पीठ में खंजर खोंपा, डोटासरा पर भी बोला हमला

Hanuman Beniwal: हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं गोविंद सिंह डोटासरा या किसी भी व्यक्ति से नहीं जुड़ा हूं. बल्कि इंडिया गठबंधन से जुड़ा हूं.

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल का आरोप- कांग्रेस ने मेरी पीठ में खंजर खोंपा, डोटासरा पर भी बोला हमला

Hanuman Beniwal on Govind Dotasra: राजस्थान में इन दिनों सियासी बयानबाजी का दौर चल रहा है. आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल कांग्रेस और बीजेपी, दोनों को आड़े हाथ ले रहे हैं. एसआई भर्ती रद्द करने की मांग कर रहे बेनीवाल अक्सर ही कांग्रेस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हैं. अब उन्होंने सीधे तौर पर डोटासरा पर हमला बोला है. कल (29 जून) जोधपुर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि मैं गोविंद सिंह डोटासरा या किसी भी व्यक्ति से नहीं जुड़ा हूं. बल्कि इंडिया गठबंधन से जुड़ा हूं. साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से धोखा दिए जाने की भी बात कही. नागौर सांसद जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की संस्थान निकाय की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे. इसी दौरान प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर भी करारा हमला बोला. 

"कांग्रेस ने उपचुनाव में पार्टी को बेच दिया"

उन्होंने कहा कि डोटासरा ने अपने गठबंधन का सदस्य बताया थे. उन्होंने खुद जवाब में कहा कि मैं डोटासरा या किसी भी ऐसे व्यक्ति से नहीं जुड़ा, जिनका भविष्य सही ना दिख रहा हो या आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हो. बेनीवाल ने कहा, "मेरे साथ गठबंधन करने के चलते कांग्रेस का खाता खुला. इसके बाद कांग्रेस ने भजनलाल शर्मा के यहां पार्टी को बेच दिया और उपचुनाव में हार हुई." 

गठबंधन कांग्रेस के लिए फायदेमंद रहा, मुझे नुकसान हुआ- बेनीवाल

बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले 3 सीट की बात हुई, फिर 2 सीट की बात तय हुई और इसके बाद उन्होंने खंजर खोंप दिया. बेनीवाल ने कहा कि मैं तो सीट दे देता. अगर मैं साथ था, तो कोई भी किसी भी सिंबल पर लड़े, मायने नहीं रखता. फिर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आरएलपी को मारो. यह अलायंस गठबंधन के लिए फायदेमंद हुआ. कांग्रेस मेरे 20-25 लाख वोट ले गई और मैंने इनके 2.5-3 लाख वोट लिए.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान सीएम के गृह ज‍िलें में जाटों की हुकार रैली आज, बेनीवाल बोले-गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com