विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2024

''कौन राधामोहन? ज़्यादा चूं- चपड़ करेगा तो राजस्थान में जूते खायेगा'' बीजेपी प्रभारी के 'चूहे' वाले बयान पर बेनीवाल का पलटवार 

खींवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल करीब 13000 वोटों से हार गईं हैं. उन्हें भाजपा के रेवंत राम डांगा ने हराया है. जीत के बात राजस्थान भाजपा के प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने कहा था कि खींवसर की जनता का कि उन्होंने उसको वापिस चूहा बना दिया है.

''कौन राधामोहन? ज़्यादा चूं- चपड़ करेगा तो राजस्थान में जूते खायेगा'' बीजेपी प्रभारी के 'चूहे' वाले बयान पर बेनीवाल का पलटवार 

Khinwsar Assembly Election Result: खींवसर में हनुमान बेनीवाल की हार के बाद राजस्थान के सियासी माहौल में तनाव जैसा माहौल है. दोनों ओर से ख़ूब व्यंग्य हो रहे हैं, तो भाषा का स्तर भी तार-तार हो रहा है. कहीं मूंछों के पोस्टर की जयपुर की सिविल लाइन्स में चर्चा है तो कहीं भाजपा के प्रभारी राधामोहन अग्रवाल हनुमान बेनीवाल को 'चूहा' कह रहे हैं. अब बेनीवाल ने उन्हें जवाब तो दिया है, लेकिन सीधे 'पीटने' की बात कर दी. 

दैनिक भास्कर के साथ साक्षात्कार में बेनीवाल ने कहा, ''मैं नहीं जानता राधा मोहन अग्रवाल कौन हैं. ज़्यादा चूं- चपड़ करेगा तो राजस्थान में जूत खायेगा. उसको RLP के समर्थक जूते मारेंगे''

हमने एक चूहे को शेर बना दिया था- राधा मोहन 

गौरतलब है कि खींवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल करीब 13000 वोटों से हार गईं हैं. उन्हें भाजपा के रेवंत राम डांगा ने हराया है. जीत के बात राजस्थान भाजपा के प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने कहा था कि मैं अभी भीतर कह रहा था कि एक चूहे को हम लोगों ने पालकर के शेर बना दिया था और हमें एहसानमंद होना चाहिए खींवसर की जनता का कि उन्होंने उसको वापिस चूहा बना दिया है. यह एक ऐतिहासिक जीत है क्योंकि जितना वोट खींवसर में कांग्रेस और RLP को मिला है. भाजपा उससे अधिक वोटों से जीती है.

चुनाव में हार - जीत दो पहलू हैं 

हार के बाद हनुमान बेनीवाल ने कहा, '' लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है,चुनाव में हार - जीत दो पहलू हैं. 2008 से खींवसर विधानसभा की जनता का आशीर्वाद लगातार मुझे और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को मिलता रहा है, हम मजबूती से चुनाव लड़े और भाजपा सरकार तथा कांग्रेस पार्टी ने मिलकर यह चुनाव हमारे खिलाफ लड़ा.

''चूंकि जनादेश में हम जरूर पिछड़ गए मगर सरकारी तंत्र और मशीनरी का राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खिलाफ जमकर दुरुपयोग होने के बावजूद इस उप चुनाव में आरएलपी ने 15 हजार वोट अधिक लिए, जनहित के मुद्दों के लिए RLP
सदैव संघर्ष करेगी.''

यह भी पढ़ें - राजस्थान में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, डूंगरपुर में 5 डिग्री पहुंचा तापमान, IMD ने दिसंबर के लिए जारी किया अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com