विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2026

राधा मोहन अग्रवाल ने क्यों कहा- गहलोत खुद को साबित करने के लिए आंतरिक लड़ाई लड़ रहे

मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की अटकलों पर भी राधा मोहन अग्रवाल ने स्थिति स्पष्ट की. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा, हमारा मंत्रिमंडल बना हुआ है, हम किसी को क्यों बदलें या विस्तार क्यों करें?

राधा मोहन अग्रवाल ने क्यों कहा- गहलोत खुद को साबित करने के लिए आंतरिक लड़ाई लड़ रहे
राधा मोहन दास अग्रवाल

Rajasthan Politics: राजस्थान बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के ताजा बयान से राजस्थान की सियासत और कांग्रेस के अंदर बवाल मचने वाला है. राधा मोहन अग्रवाल ने मंगलवार (7 अप्रैल)को बड़ा बयान दिया. उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए हमला किया है. वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हालिया बयान का समर्थन करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है. अग्रवाल ने स्पष्ट किया, जो लोग अच्छा कार्य करते हैं, उन्हें हमेशा समुचित स्थान दिया जाना चाहिए.

खुद को बड़ा सिद्ध करना चाहते हैं

अशोक गहलोत द्वारा राज्य सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का प्रदेश प्रभारी ने कहा कि, द्वेष और प्रतिशोध की राजनीति तो गहलोत सरकार के समय होती थी. अशोक गहलोत हम पर कोई इंतजार शास्त्र नहीं चला रहे हैं, बल्कि वे कांग्रेस के दूसरे नेताओं के सामने खुद को बड़ा सिद्ध करना चाहते हैं. यह उनकी आंतरिक लड़ाई है, वे लोग आपस में ही लड़ रहे हैं.

अग्रवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि गहलोत की बंदूकें हमारी ओर जरूर चलती हैं, लेकिन उनका असली निशाना अपना ही संगठन और अपनी ही पार्टी के नेता होते हैं.

मंत्रिमंडल विस्तार पर अग्रवाल ने दिया बयान

लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की अटकलों पर भी राधा मोहन अग्रवाल ने स्थिति स्पष्ट की. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा, हमारा मंत्रिमंडल बना हुआ है, हम किसी को क्यों बदलें या विस्तार क्यों करें? यह पूरी तरह से माननीय मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. वे लगातार इस बात का मूल्यांकन कर रहे हैं कि वे अपने मंत्रियों के कामकाज से संतुष्ट हैं या नहीं. उचित समय पर वे ही इसका निर्णय लेंगे.

राजनीतिक नियुक्तियों में हो रही देरी पर उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया लगातार चल रही है. उन्होंने कहा, अगर यह किसी एक आदमी का निर्णय होता, तो तुरंत हो जाता. लेकिन जब कोई फैसला कई स्तरों से होकर गुजरता है, तो उसमें थोड़ा समय लगता है. जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी.

आगामी स्थानीय और निकाय चुनावों को लेकर अग्रवाल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में है और तैयारियां जोरों पर हैं. इसके साथ ही उन्होंने संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव के संकेत दिए. उन्होंने बताया कि राज्य के नए प्रशासनिक जिलों के अनुरूप ही पार्टी के नए संगठनात्मक जिले बनाए जाएंगे. इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया गया है और जल्द ही इन संगठनात्मक जिलों की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: 'हार के डर से बौखलाई भाजपा' पवन खेड़ा के घर असम पुलिस के पहुंचने पर बोले पूर्व सीएम गहलोत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com