असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर विदेशी पासपोर्ट रखने और विदेश में संपत्ति के लगे आरोप का मुद्दा गरमा गया है. मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस पहुंची. हालांकि, वह घर पर नहीं मिले. पवन खेड़ा के घर पर असम पुलिस की छापेमारी पर कांग्रेस एकदम से भाजपा पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेताओं ने पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की टीम पहुंचने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि असम चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखला गई है. भाजपा की सबसे की सबसे बड़ी कमजोरी है कि वह लोकतंत्र के बजाय पुलिस और सरकारी एजेंसियों के पीछे छिपकर वार करती है.
कायराना हरकत है- गहलोत
अशोक गहलोत ने आगे कहा कि आज असम पुलिस का जिस तरह दुरुपयोग कर पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी की गई है, वह कायराना हरकत है. पर कांग्रेस को इन सब पैतरों से डराया नहीं जा सकता, असम पुलिस, सीबीआई, ईडी का डर दिखाने से कांग्रेस के दिलेर लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है. असम की जनता सब देख रही है. वे जान चुके हैं कि भाजपा सिर्फ नफरत फैलाना और डराना जानती है. जल्द ही असम की जनता इस तानाशाही सरकार को माकूल जवाब देगी.
असम चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखला गई है। भाजपा की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि वह लोकतंत्र के बजाय पुलिस और सरकारी एजेंसियों के पीछे छिपकर वार करती है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 7, 2026
आज असम पुलिस का जिस तरह दुरुपयोग कर कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री @Pawankhera के आवास पर छापेमारी की गई है, वह…
भाजपा की तानाशाही का प्रमाण- जूली
वहीं, टीकाराम जूली ने असम पुलिस की इस कार्रवाई पर कहा कि भाजपा अब पुलिस और सरकारी एजेंसियों के सहारे विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है. पवन खेड़ा के आवास पर आज असम पुलिस की गई छापेमारी न सिर्फ कायराना हरकत है, बल्कि भाजपा की तानाशाही का प्रमाण है. जूली ने आगे कहा कि पवन खेड़ा ने हाल ही में असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके परिवार से जुड़े गंभीर भ्रष्टाचार का खुलासा किया था.
जवाब देने के बजाय भाजपा फर्जी FIR, दमन और डराने-धमकाने की राजनीति में उतर आई है. कांग्रेस का हर कार्यकर्ता दृढ़ता से खड़ा है न डरेंगे, न झुकेंगे, सच के लिए लड़ेंगे, और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे. असम की जनता सब देख रही है और समय आने पर भाजपा को इसका निश्चित उत्तर देगी.
पवन खेड़ा ने क्या आरोप लगाए थे?
बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी पर तीन विदेशी पासपोर्ट और विदेशी में संपत्ति होने का आरोप लगाया था, पवन खेड़ा ने दावा किया कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके अनुसार स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सबसे बड़े खुलासों में से एक हो सकते हैं.
इसके बाद पवन खेड़ा के आरोप को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सरमा ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा, "ये दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ हैं, जिनका मकसद असम की जनता को गुमराह करना है. मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी, दोनों तरह के मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे.
यह भी पढे़ं-
दिल्ली में पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, नहीं मिले कांग्रेस नेता, CM हिमंता बोले- 'भाग गए...'
गौरव गोगोई के CM हिमंत से 5 तीखे सवाल, पत्नी पर लगे आरोप पर भगवद् गीता की कसम खाने का चैलेंज