'ऊंट, गाय और बछड़े सोचना भी मत', बकरीद पर कुर्बानी को लेकर बालमुकुंद आचार्य की सख्त चेतावनी

बकरीद से पहले हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कुर्बानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. विधायक ने 'जियो और जीने दो' के भाव से त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि जिन पशुओं के काटने पर पाबंदी है, उनकी कुर्बानी देने की सोचना भी मत.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बकरीद पर कुर्बानी को लेकर बालमुकुंद आचार्य की सख्त चेतावनी

देशभर में गुरुवार को बकरीद का त्योहार मनाया जायेगा. इससे पहले हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने बकरीद पर होने वाली कुर्बानी पर बड़ा बयान दिया है. भाजपा विधायक ने सख्त तेवर दिखाये हुए चेतावनी दी कि ऊंट, गाय और बछड़े की कुर्बानी की सोचना भी मत. यह राजस्थान है, यहां कानून का राज है. त्योहार पर ऐसा कुछ ना करें, जिससे किसी दूसरे को तकलीफ हो.

उल्लंघन पर कानून काम करेगा

बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि ईद की खुशियां जरूर मनाएं, लेकिन पुरुषोत्तम मास और प्रदोष के दिन का भी ध्यान रखें. सार्वजनिक जगहों पर पशुओं की कुर्बानी नहीं करने की अपील करते हुए चेताया कि अगर कानून का उल्लंघन किया तो कानून अपना काम करेगा. बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर जीव हत्या के अवशेष और खून बहने से किसी की भावनाएं आहत हुईं, तो यह उचित नहीं है.

Advertisement

भाजपा विधायक ने अपील की कि जिन पशुओं के काटने पर पाबंदी है, उनकी कुर्बानी ना दें. उन्होनें कहा कि कुछ जगह से इस तरह के सवाल आए कि अगर कोई ऊंट गाय या बछड़े की बलि देता है तो क्या होगा? विधायक ने कहा कि जिन पशुओं की कुर्बानी देने की इजाजत नहीं है, उनके बारे में सोचना भी मत. विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि यह राजस्थान है और यहां कानून का राज है. अगर ऐसी कोई भी कोशिश की तो कानून अपना काम करेगा. 

जियो और जीने दो के भाव से मनाए त्योहार

विधायक ने 'जियो और जीने दो' के भाव से त्योहार मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ईद का मौका है तो केक काटो, मिठाई बांटो, सबको अपनी खुशियों में जोड़ो. त्योहार का संदेश आपसी प्रेम, राष्ट्र सेवा और भाईचारे का होना चाहिए. हमारे त्योहार मनाने से किसी और को तकलीफ हो, ऐसा नहीं होना चाहिए.

यह भी पढे़ं-

48 लाख लूटकर दंपति को जयपुर से दिल्ली भेजा, फिर फ्लाइट से अहमदाबाद ले गए; हैरान कर देगी लूट की ये खबर

Video: अजमेर की बकरा मंडी में हैदराबादी 'परी' का जलवा, 18 इंच लंबे कान और 80 हजार की कीमत; देखने उमड़ी भीड़

Advertisement