जैसलमेर के लिए चिकित्सा मंत्री का बड़ा ऐलान, रेगिस्तान के दूरदराज गांवों तक मजबूत होगा हेल्थ नेटवर्क

चिकित्सा मंत्री ने यह भी कहा कि जैसलमेर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़ाने के लिए भी स्वीकृतियां दी गई हैं. कई सीएचसी और पीएचसी भी स्वीकृत की गई हैं, नए स्वास्थ्य संस्थान शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जैसलमेर के लिए चिकित्सा मंत्री का बड़ा ऐलान

थार के रेगिस्तानी के बीच बसे सरहदी जिले जैसलमेर एक वक्त में स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़ा माना जाता था, लेकिन बदलते वक्त के साथ जिला स्तर व शहरी स्तर पर सुविधाएं एक हद तक बेहतर हुई है. वही अब ग्रामीण स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए जैसलमेर बड़ी सौगात मिली है. प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जिले में 100 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की है. दूरदराज ढाणियों और बिखरी आबादी वाले जैसलमेर जिले के लिए इस घोषणा को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है.

जैसलमेर के लिए सब- सेंटर्स की बड़ी सौगात

दरअसल, जैसलमेर के गोमट दौरे पर रहे जिले के प्रभारी मंत्री व राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने ग्राम रथ कार्यक्रम के आयोजन के दौरान जैसलमेर में 100 सब- सेंटर्स खोलने की घोषणा की. जैसलमेर भौगोलिक दृष्टि से प्रदेश का सबसे चुनौतीपूर्ण जिला है, जहां गांवों और पंचायतों के बीच लंबी दूरी होने के कारण ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार तक के लिए कई किलोमीटर सफर करना पड़ता है.

Advertisement

मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि यह डेजर्ट डिस्ट्रिक्ट है, यहां आबादी कम है लेकिन पंचायतें बहुत ज्यादा हैं. ऐसे क्षेत्र में 100 सब-सेंटर्स की सौगात बहुत बड़ी बात है. उन्होंने बताया कि जिले में कई उप-स्वास्थ्य केंद्र पुराने और जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं, जबकि कुछ केंद्र स्कूल परिसरों में चल रहे हैं. अब ऐसे सभी केंद्रों के लिए नए भवन बनाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें. इससे विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी.

कई CHC और PHC की मंजूरी दी गई

चिकित्सा मंत्री ने यह भी कहा कि जैसलमेर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़ाने के लिए भी स्वीकृतियां दी गई हैं. नए स्वास्थ्य संस्थान शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी और मरीजों को छोटे उपचार के लिए जिला मुख्यालय या बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा.

उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मैंने बता दिया है कि पूरे जिले को 100 सब-सेंटर्स दिए जा रहे हैं. यह दूरदराज का इलाका है, यहां डॉक्टरों तक पहुंच काफी दूर है, जनसंख्या कम है, लेकिन पंचायतें बहुत ज्यादा हैं. ऐसे में किसी डेजर्ट डिस्ट्रिक्ट के लिए 100 सब-सेंटर्स बड़ी सौगात है. जहां-जहां जर्जर भवन हैं या स्कूलों के अंदर उप-स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं, वहां नई बिल्डिंग बनाई जाएगी. इसके अलावा कई सीएचसी और पीएचसी भी स्वीकृत की गई हैं, जिससे क्षेत्र की चिकित्सा सेवाएं बेहतर होंगी.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: स्कूल की जर्जर बिल्डिंग ध्वस्त, पर नया भवन कब बनेगा? कहीं मंदिर तो कहीं खुले में लगती क्लास

Advertisement

NEET पेपर में गड़बड़ी के मामले के बीच सीएम भजनलाल का बयान, कहा- ढाई साल की सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं