विज्ञापन

राजस्थान में राहत के बीच हीटवेव का अलर्ट जारी, प्रदेश में बढ़ेगा तापमान... बाड़मेर में दर्ज हुआ 44 डिग्री पारा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान में बढ़ोतरी के चलते कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है. खासकर पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में इसका असर ज्यादा रहने की आशंका है.

राजस्थान में राहत के बीच हीटवेव का अलर्ट जारी, प्रदेश में बढ़ेगा तापमान... बाड़मेर में दर्ज हुआ 44 डिग्री पारा
राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी

Rajasthan Heatwave: राजस्थान में जहां बारिश को लेकर पूर्वानुमान किया जा रहा है. वहीं प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद फिर से गर्मी बढ़ने लगी है. इस बीच मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य में अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ने का अनुमान है. तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जिससे हीटवेव (Heatwave) की स्थिति और प्रभावी हो सकती है.

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा.

पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव की ज्यादा आशंका

संभागवार स्थिति देखें तो अधिकतम तापमान में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन यह सामान्य के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ है. वहीं न्यूनतम तापमान में जयपुर और कोटा संभाग में गिरावट दर्ज हुई है, जबकि उदयपुर संभाग में यह सामान्य से ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान में बढ़ोतरी के चलते कई जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है. खासकर पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में इसका असर ज्यादा रहने की आशंका है.

पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलने की संभावना

हालांकि मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके असर से दोपहर बाद मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, जिससे हीटवेव से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है.

फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में अगले 14 मई तक कैसा होगा मौसम, कब-कब होगी आंधी-बारिश... हीटवेव से मिलेगी राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com