विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ी गई 33 करोड़ की हेरोइन, 5 साल में 143 किलो पकड़ा गया नशा

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पिछले पांच सालों में अकेले इस इलाके से करीब 143 किलो हेरोइन और 15 ड्रोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत अरबों में है.

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पकड़ी गई 33 करोड़ की हेरोइन, 5 साल में 143 किलो पकड़ा गया नशा
फाइल फोटो

Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर नशा की तस्करी तेजी से बढ़ रही है. बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए तस्करी की जा रही है. ऐसा ही मामला श्रीगंगानगर जिले में देखा गयाहै. भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से एक बार फिर ड्रोन के जरिए हेरोइन तस्करी का मामला सामने आया है. समेजा कोठी थाना इलाके में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से करोड़ों रुपये की हेरोइन भारतीय सीमा में गिराई गई. बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सरसों के खेत से पैकेट उठाते एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से करीब साढ़े छह किलो हेरोइन बरामद हुई है.

साढ़े छह किलो हेरोइन के पैकेट

बताया जा रहा है कि ड्रोन से गिराई गई करीब साढ़े छह किलो हेरोइन के पैकेट जब तस्कर उठा रहा था, तभी सुरक्षाबलों ने उसे दबोच लिया. पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 33 करोड़ रुपये आंकी गई है. फिलहाल पुलिस और बीएसएफ का संयुक्त सर्च अभियान इस पूरे इलाके में जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई और पैकेट या संदिग्ध वस्तु आसपास मौजूद तो नहीं है.

करीब 143 किलो हेरोइन और 15 ड्रोन बरामद किए जा चुके हैं

चिंता की बात यह है कि पिछले पांच सालों में अकेले इस इलाके से करीब 143 किलो हेरोइन और 15 ड्रोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत अरबों में है. पंजाब के बड़े हैंडलर स्थानीय युवाओं को चंद पैसों का लालच देकर इस दलदल में धकेल रहे हैं. हालांकि बीएसएफ और पुलिस लगातार इन नेटवर्क को ध्वस्त कर रही है, लेकिन सीमा पार से होती ये लगातार घुसपैठ सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. पुलिस ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें.

यह भी पढ़ेंः SP की फर्जी प्रोफाइल बनाकर करता था ठगी, पश्चिम बंगाल में दर्ज हुआ मुकदमा... अलवर में पकड़ा गया

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Close