विज्ञापन

13 साल की बच्ची से 5 दिनों तक दरिंदगी पर बड़ा एक्शन, 'हवस के अड्डे' बने कई और होटलों पर चलेगा बुलडोजर

13 वर्षीय बच्ची के साथ अलग-अलग होटलों में दरिंदगी की घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और रोष का माहौल था, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

13 साल की बच्ची से 5 दिनों तक दरिंदगी पर बड़ा एक्शन, 'हवस के अड्डे' बने कई और होटलों पर चलेगा बुलडोजर
श्रीगंगानगर में कई और होटलों पर चलेगा बुलडोजर

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद अब प्रशासन और नगर परिषद एक्शन मोड में आ गया है. शहर के होटलों में चल रहे काले कारनामों को उजागर करने के लिए सभी होटलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है. यह अभियान नगर परिषद द्वारा गठित विशेष कमेटियों के द्वारा चलाया जा रहा है. टीमों की यह जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आएगी, जिसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले होटलों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

5 दिनों तक होटल में हुई दरिंदगी

यह सख्त कदम तब उठाया गया है, जब एक मासूम बच्ची अलग-अलग होटलों में 5 दिनों तक दरिंदों का शिकार बनी. जानकारी के अनुसार, सुखाडिया मार्ग पर होटल जॉय इन, बीरबल चौक पर होटल ड्रीम इन और मोटर मार्केट स्थित होटल सैफ फायर इन में बालिका के साथ दरिंदगी की गई थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि होटल संचालक सोशल मीडिया पर बालिका की फोटो भेजकर सौदा करते थे.

एक घंटे का किराया 1500 से 2500 रुपये

होटल के कमरे का एक घंटे का 1500 से 2500 रुपए लेकर बालिका को आरोपियों के हवाले कर देते थे. सोशल मीडिया ग्रुप में आरोपी होटल संचालकों और मैनेजर की ओर से अपने परमानेंट ग्राहकों को ही बालिका के फोटो भेज कर सौदे किए जाते थे. आरोपी ग्राहकों को एक-एक घंटे के लिए कमरा बुकिंग पर देते थे, जिसकी अपने आगंतुक रजिस्टर में एंट्री भी नहीं करते थे.

01 जुलाई को तीन होटलों पर चला था बुलडोजर

होटलों में बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में प्रशासन सख्ती दिखाते हुए 01 जुलाई की अलसुबह पुलिस और प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से हाउसिंग बोर्ड इलाकों में होटल जॉय इन, होटल सफायर और बीरबल चौक स्थित होटल ड्रीम लैंड की अवैध व नियमों के खिलाफ बनी बिल्डिंगों को जमींदोज कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, उस समय घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और रोष का माहौल था, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों और नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है. 13 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी के मामले में होटल संचालक समेत ग्राहक बनकर दरिंदगी करने वाले अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इसी बीच, श्रीगंगानगर के एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने सोशल मीडिया पर इस केस से जुड़े भ्रामक वीडियो अपलोड करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. 

यह भी पढे़ं-

'हवस के अड्डे' बने होटल : 13 साल की मासूम से कई दिनों तक हैवानियत, 8 आरोपी गिरफ्तार 

हाईवे पर हो रही थी चेकिंग, स्कॉर्पियो से जा रहे युवकों ने कर दी हूटिंग, DSP लक्ष्मी ने तत्काल लिया एक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close