विज्ञापन

जयपुर-कोटा-बूंदी हाईवे पर भीषण हादसा, एक के बाद एक आपस में टकराए 5 वाहन; कई घायल

राजस्थान के बूंदी जिले में चित्तौड़ रोड पुलिया के पास जयपुर-कोटा-बूंदी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे के एक हिस्से पर वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी.

जयपुर-कोटा-बूंदी हाईवे पर भीषण हादसा, एक के बाद एक आपस में टकराए 5 वाहन; कई घायल
जयपुर-कोटा-बूंदी हाईवे पर भीषण हादसा

जयपुर–कोटा–बूंदी हाईवे पर चित्तौड़ रोड पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रेलर का अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर आगे खड़े ट्रेलर से जा टकराया. इसके बाद हाईवे पर एक के बाद एक पांच वाहन आपस में भिड़ गए. हादसे में चार ट्रेलर और एक ट्रैक्टर चपेट में आ गए. दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए, जबकि एक ट्रेलर चालक करीब आधे घंटे तक केबिन में फंसा रहा, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. ट्रेलर की ऐसी स्पीड थी कि भिड़ंत में ट्रैक्टर ट्रॉली का आधा हिस्सा टूट गया. पूरे मामले में एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ट्राली आ रही है और उसके पीछे से अनियंत्रित होते हुए एक डंपर आ रहा है और जो उसे पीछे से टक्कर मारते हुए आगे निकलते हुए तीन ट्रेलर को कुचल रहा है.

अचानक से ट्रेलर का फटा टायर

जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रहे ट्रेलर का चित्तौड़ रोड पुलिया के समीप अचानक अगला टायर फट गया. चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रेलर से जा भिड़ा. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर और दो अन्य ट्रेलर भी एक-दूसरे से टकरा गए. कुछ ही सेकंड में हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बीच में फंसा एक ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

केबिन में बुरी तरह फंस गया ड्राइवर

उसका चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और दर्द से तड़पता रहा. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. बाद में क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालने में पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों की मदद की. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य संभाला. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Latest and Breaking News on NDTV

डेढ़ घंटे तक हाईवे पर आवाजाही बंद

दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. राहत और बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पुलिस ने हाईवे के एक हिस्से पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया. करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही. बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया गया. सदर थाना पुलिस ने बताया कि हादसे का कारण ट्रेलर का टायर फटना सामने आया है. हालांकि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढे़ं-

वीड‍ियो: कार में 4 हजार का डलवाया पेट्रोल, पैसा मांगा तो पंप कर्मचारी को घसीटते हुए भाग न‍िकले बदमाश 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहली बार उतरा सीएम भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर, लबान में गडकरी ने लिया जायजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close