विज्ञापन

Rajasthan: हिंडोली थाने के रसोइये की बेटी की शादी में बाराती बने DSP, थाने के स्टाफ ने भरा मायरा

राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली थाने में तैनात रसोइये मदन लाल सैनी की बेटी अनुप्रिया की शादी उस समय यादगार बन गई जब पूरा थाना स्टाफ बाराती बनकर पहुंचा. डीएसपी अजीत मेघवंशी और थानाधिकारी ने मिलकर 56 हजार का मायरा भरा

Rajasthan: हिंडोली थाने के रसोइये की बेटी की शादी में बाराती बने DSP, थाने के स्टाफ ने भरा मायरा
हिंडोली पुलिस ने रसोइये की बेटी की शादी में भरा मायरा
NDTV

Bundi Police Fill Myra: राजस्थान के बूंदी जिले के हिंडोली कस्बे से इंसानियत और अपनत्व की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल छू लिया. यहां पुलिस ने सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि एक परिवार की तरह अपने साथी के सुख-दुख में शामिल होकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया. हिंडोली थाना परिसर में रसोइये मदन लाल सैनी की बेटी अनुप्रिया सैनी की शादी के मौके पर पूरा थाना स्टाफ शामिल हुआ. बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिसकर्मियों ने मिलकर 56 हजार रुपए का मायरा भरा.

पुलिस के इस कदम की लोगों ने की सराहना

शादी के दिन डिप्टी एसपी अजीत मेघवंशी बारातियों की तरह माला पहनकर बारात में शामिल हुए, जिसे देखकर कस्बे में चर्चा का माहौल बन गया  मुख्य बाजार से गुजरते समय स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया. लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.

एलडीसी है दुल्हन अनुप्रिया सैनी 

दुल्हन अनुप्रिया सैनी अपने पिता की मेहनत को समझते हुए पढ़ाई में लगातार मेहनत की और एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) के पद पर नौकरी हासिल की. उसकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। अब उसकी शादी के मौके पर पुलिस परिवार का इस तरह साथ खड़ा होना, इस खुशी को और भी खास बना गया। 

डिप्टी एसपी निकले बाराती बनकर

इस अवसर पर डीएसपी अजीत मेघवंशी, थानाधिकारी मुकेश यादव सहित पूरे थाना स्टाफ ने एक परिवार की तरह भागीदारी निभाई। डीएसपी मेघवंशी ने कहा कि पुलिस एक परिवार की तरह है और हम अपने हर कर्मचारी के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं. उन्होंने इस मानवीय सोच को और मजबूती से सबके सामने रखा. हिंडोली पुलिस की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील दिल होता है, जो रिश्तों और मानवीय मूल्यों को समझता है. 

यह भी पढ़ें: बाघिन सुल्ताना के बेटे 'मलंग' का श्रद्धालुओं से हुआ सामना, टैक्सी ड्राइवर की हिमाकत देख टाइगर गुस्से में फेरा मुंह

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close