विज्ञापन

अजमेर दरगाह के बाहर किया गया होलिका दहन, दुनिया में दिया गया भाईचारे का संदेश

होलिका दहन के दौरान दरगाह थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी.

अजमेर दरगाह के बाहर किया गया होलिका दहन, दुनिया में दिया गया भाईचारे का संदेश
अजमेर दरगाह के बाहर होलिका दहन

Holika Dahan: पूरे देश में होली की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. वहीं होली से पहले होलिका दहन का आयोजन किया जाता है. ऐसे में विश्व विख्यात ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के बाहर सोमवार (2 मार्च) की शाम को दरगाह बाजार स्थित अंतरराष्ट्रीय बाजार क्षेत्र में होलिका दहन का आयोजन किया गया. बाजार के सभी व्यापारियों ने मिलकर विधि-विधान से होलिका पूजन किया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं.

आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला. व्यापारियों ने आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाते हुए सामाजिक एकता का परिचय दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस मौजूदगी में शांतिपूर्ण आयोजन

होलिका दहन के दौरान दरगाह थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी. सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे आयोजन में अनुशासन और सौहार्द्र का माहौल बना रहा. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने सतर्कता बनाए रखी.

दरगाह से अमन-चैन का पैगाम

मान्यता है कि अजमेर की इस पवित्र दरगाह से पूरे विश्व में अमन, चैन, सुख-शांति और भाईचारे की दुआ की जाती है. इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए व्यापारियों ने शांति और प्रेम के साथ त्योहार मनाने की अपील की. उनका कहना था कि होली जैसे त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं और दरगाह की सरज़मीं से हमेशा सद्भाव और एकता का संदेश जाता रहा है.

यह भी पढ़ेंः Holika Dahan 2026: राजस्थान में कब जलेगी होलिका? चंद्र ग्रहण और भद्रा के साये के बीच नोट कर लें सटीक समय और शुभ मुहूर्त

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close