विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

पीएम मोदी के अजमेर दौरे पर HPV वैक्सीनेशन की विशेष शुरुआत, जानें कौन सी है यह वैक्सीन

टीकाकरण पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री पांचों बालिकाओं से संवाद भी करेंगे और उनके अनुभव जानेंगे. इस अवसर को बाल स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए विशेष महत्व दिया जा रहा है.

पीएम मोदी के अजमेर दौरे पर HPV वैक्सीनेशन की विशेष शुरुआत, जानें कौन सी है यह वैक्सीन
HPV वैक्सीनेशन की होगी शुरुआत

PM Modi Ajmer Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (28 फरवरी) को राजस्थान के अजमेर में विशेष दौरे पर आ रहे है. इस दौरे में कई योजनाओं की सौगात दी जाने वाली है. वहीं अजमेर में 28 फरवरी को प्रस्तावित दौरे के दौरान  की मौजूदगी में पांच बालिकाओं को एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन की शुरुआत की जाएगी. कार्यक्रम के तहत चयनित पांचों लड़कियों को र टीका लगाया जाएगा. इसके लिए कार्ड विश्राम स्थली में विशेष रूप से एक अस्थाई डोम तैयार किया गया है, जहां संपूर्ण चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. 

यह पहल बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से की जा रही है और इसे प्रदेश स्तर पर जागरूकता अभियान की तरह प्रस्तुत किया जाएगा.

अस्थाई डोम में विशेष व्यवस्थाएं वीसी से जुड़ेंगे सभी मुख्यमंत्री

कार्यक्रम स्थल पर वैक्सीनेशन के लिए अलग से सुरक्षित और सुव्यवस्थित डोम बनाया गया है, जहां चिकित्सा विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ तैनात रहेगी. प्रदेश के विभिन्न जिलों से मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे. चिकित्सा विभाग की प्रिंसिपल हेल्थ सेक्रेटरी गायत्री राठौर के निर्देशन में टीकाकरण से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है.

वैक्सीनेशन के बाद बालिकाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री

टीकाकरण पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री पांचों बालिकाओं से संवाद भी करेंगे और उनके अनुभव जानेंगे. इस अवसर को बाल स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए विशेष महत्व दिया जा रहा है. प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

यह भी पढ़ेंः सीएम भजनलाल शर्मा ने किया वेतन से लेकर पेंशन और मानदेय से जुड़ी 10 बड़ी घोषणा, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com