पति ने झगड़े के बाद पत्नी को खिलाकर नशीला पदार्थ जमकर पीटा, पीड़िता की हालत गंभीर

पति पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था. विवाहिता के पर्चा बयान लिए गए हैं. विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद पति रविकांत से मनमुटाव चल रहा हैं. शनिवार को पति ने पत्नी को ससुराल बुलाया और नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
बीमार महिला की तस्वीर

Rajasthan News: झुंझुनूं शहर के छैला नगर में एक पति द्वारा पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया हैं. विवाहिता को झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता को जयपुर के लिए रेफर किया गया. कोतवाली थाने के एएसआई राजपाल ने बताया कि गश्त के दौरान छैला नगर में पति-पत्नी के झगड़े की सूचना मिली. 

महिला को कराया गया अस्पताल में भर्ती 

रिपोर्ट के मुताबिक पति-पत्नी के झगड़े की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. इसके बाद विवाहिता ने अपने भाई के साथ थाने में रिपोर्ट दी. झगड़े के दौरान विवाहिता की हालत खराब हो गई, इसके बाद उसे झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बीडीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता को जयपुर के लिए रेफर किया गया. 

Advertisement

नशीला पदार्थ पिलाकर की मारपीट

गौरतलब है पति पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था. विवाहिता के पर्चा बयान लिए गए हैं. विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद पति रविकांत से मनमुटाव चल रहा हैं. शनिवार को पति ने पत्नी को ससुराल बुलाया और नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर मारपीट कर गला दबाने की कोशिश की. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामलें की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार ने पलटी मारने में विश्व कीर्तिमान रचा' इस्तीफे बाद आईं नेताओं की प्रतिक्रियाएं

Topics mentioned in this article