विज्ञापन
This Article is From May 21, 2024

Rajasthan News: चोरी के शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, अस्पताल में बताया सड़क हादसा

Rajasthan News: पाली में पति ने चोरी के शक पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला. आरोपी खाटू श्याम का दर्शन करके घर लौटा था.

Rajasthan News: चोरी के शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, अस्पताल में बताया सड़क हादसा
पाली में पति ने अपनी पति ने चोरी के शक में पत्नी जशोदा को पीट-पीटकर मार डाला. फाइल फोटो.

Rajasthan News: ट्रांसपोर्ट थाना क्षेत्र में पति दिलीप प्रजापत ने चोरी के शक में पत्नी की प्लाई के डंडे से पिटाई की. कमरे में बंद करके इतना पीटा की उसकी मौत हो गई. घर से चांदी  का छड़ा और 29 हजार रुपए चोरी के संदेह में पति दिलीप प्रजापत ने प्लाई के डंडे से पिटाई की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति दिलीप प्रजापत को हिरासत में ले लिया. 

खाटू श्याम के दर्शन करके आया था आरोपी

खाटू श्यामजी के दर्शन कर आरोपी सोमवार सुबह ही घर लौटा था. घर पर परिवार के लोगों ने उसे बताया कि उसकी पत्नी ने ही चांदी के छड़ा की जोड़ी और पिता गिरधारीलाल की जेब से 29 हजार रुपए चुराए हैं,  जिसके बाद पति कमरे में ले जाकर पत्नी को बुरी तरह पीटा. पिटाई में उसकी जान चली गई. 

खून से सने कपड़े बदले 

आरोपी पति दिलीप ने खून से सने कपड़े बदले. महिला को अपनी कार में डालकर अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला जशोदा की मां शांता बहन की रिपोर्ट पर सास रूपाली, ससुर गिरधारी लाल, देवर गोपाल पर केस दर्ज कर लिया है

9 साल पहले हुई थी शादी 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि चांवड़िया हाल हिम्मत नगर, गुजरात निवासी चेनाराम प्रजापत ने बेटी जशोदा की शादी 9 साल पहले लांबिया गांव के दिलीप प्रजापत पुत्र गिरधारीलाल से हुई थी. दोनों के एक बेटा और बेटी है.  आरोपी दिलीप बेंगलुरू में रहता है. वहां स्टील की रेलिंग बनाता है. स्कूल की छुट्टियां होने पर महिला अपने बच्चों को लेकर ससुराल आयी थी, परिजनों ने डॉक्टर को हादसा बताया था, लेकिन पूरे शरीर पर चोट के निशान देख डॉक्टर को संदेह हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com