विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2026

आपके घर में लगा है AC तो हो जाएं सावधान! हो सकता है ब्‍लास्‍ट 

राजस्‍थान के झालावाड़ की मोर्चरी में AC ब्‍लास्‍ट हो गया. इसकी वजह से आग लग गई. अफरा-तफरी का माहौल हो गया. 

आपके घर में लगा है AC तो हो जाएं सावधान! हो सकता है ब्‍लास्‍ट 
झालावाड़ की मोर्चरी में लगा एसी अचानक ब्लास्ट हो गया.

झालावाड़ जिले के सुनेल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में लगे AC में अचानक ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट के बाद मौके पर आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. आग इतनी तेज थी कि वहां लगा व‍िद्युत पैनल पूरी तरह जलकर खाक हो गया. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, और मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई.

बड़ा हादसा टला 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया. यदि आग फैलती, तो अस्पताल के अन्य हिस्सों को भी भारी नुकसान हो सकता था. 

तकनीकी खराबी की आशंका 

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक रूप से शॉर्ट-सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में कल से फ‍िर शुरू होगा बार‍िश का दौर, जानें अगले चार दि‍न के मौसम का हाल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com