विज्ञापन

नशा बिक्री पर IG के सख्त निर्देश... दौसा SP ने की कार्रवाई, महवा SHO लाइन हाजिर

आईजी राहुल प्रकाश ने हाल ही में साफ तौर पर कहा था कि यदि किसी क्षेत्र में नशे की बिक्री पाई जाती है तो संबंधित एसएचओ और सीओ को जिम्मेदार ठहराया जाएगा.

नशा बिक्री पर IG के सख्त निर्देश... दौसा SP ने की कार्रवाई, महवा SHO लाइन हाजिर

Rajasthan News: दौसा में नशा का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. हाल ही में राजस्थान सीएम ने नशा के कारोबार को खत्म करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. जिस पर पुलिस आदेश जारी हुआ था कि जिस क्षेत्र में नशा की बिक्री होगी वहां SHO और CO जिम्मेदार होंगे. ऐसे में दौसा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत पुलिस अधीक्षक ने महवा थानाधिकारी राजेंद्र मीणा को लाइन हाजिर कर दिया है. यह कार्रवाई जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश पर की गई.

जानकारी के अनुसार, महवा क्षेत्र में आईजी रेंज की स्पेशल टीम और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी. इस दौरान आरोपी सुशील सैनी के पास से 1 किलो 331 ग्राम गांजा बरामद किया गया, वहीं फूल सिंह सैनी और मनोज सेन के कब्जे से 1 किलो 745 ग्राम गांजा जब्त किया गया.

लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है. लगातार मिल रही शिकायतों और सख्त निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में नशे का कारोबार जारी रहने पर यह कार्रवाई की गई.

पुलिस महकमे में हड़कंप

गौरतलब है कि आईजी राहुल प्रकाश ने हाल ही में साफ तौर पर कहा था कि यदि किसी क्षेत्र में नशे की बिक्री पाई जाती है तो संबंधित एसएचओ और सीओ को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. इस सख्ती के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाइयों की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ेंः IAS आरती डोगरा के खिलाफ हाई कोर्ट ने दिए ACB जांच के आदेश, जानें उनके बारे में सबकुछ

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close