विज्ञापन

"JDA का सीमा बढ़ाने के बाद गांवों में व‍िकस‍ित हो रहीं अवैध कालोन‍ियां", सदन में व‍िधायक ने उठाया मुद्दा 

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने आज जेडीए की सीमा विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के मुद्दे को लेकर सवाल उठाया. 

"JDA का सीमा बढ़ाने के बाद गांवों में व‍िकस‍ित हो रहीं अवैध कालोन‍ियां", सदन में व‍िधायक ने उठाया मुद्दा 
फाइल फोटो.

कांग्रेस विधायक शिखा मिलन ने जयपुर के ग्रामीण इलाकों में विकसित हो रहीं अवैध कॉलोनियों का मुद्दा सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि जेडीए (जयपुर विकास प्राधिकारण) क्षेत्र के विस्तार के बाद ग्रामीण इलाकों में तेजी से अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के कॉलोनियां काटी जा रही हैं, जिससे भविष्य में लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

"कॉलोनियां बसाई जा रही हैं" 

विधायक ने कहा कि कई स्थानों पर जलभराव वाले क्षेत्रों में भी अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं. ऐसे इलाकों में निर्माण होने से बारिश के समय गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है, और आम लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा सकता है. 

"प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए"

शिखा मिलन ने आरोप लगाया कि जेडीए प्रशासन इन अवैध कॉलोनियों को देखते हुए भी अनदेखा कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, और अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना चाहिए, जिससे भविष्य में अव्यवस्थित शहरीकरण और लोगों की परेशानी को रोका जा सके. 

यह भी पढ़ें: सदन में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह का बड़ा ऐलान, खेल व‍िभाग में 840 कोच की होगी भर्ती 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close