विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2026

सांप पकड़ने के बाद... कार में ले जा रहे सांप ने युवक को डसा, अस्पताल में चल रहा इलाज

युवक खुद सांप पकड़ने का काम करता है. लेकिन उसकी जरा सी लापरवाही उसे भारी पड़ गई. सांप किसी तरह उसकी गाड़ी में जाकर सीट के नीचे और बाद में बोनट के पास छिप गया.

सांप पकड़ने के बाद... कार में ले जा रहे सांप ने युवक को डसा, अस्पताल में चल रहा इलाज

Alwar Snake Bite: राजस्थान में युवक को सांप काटने का मामला सामने आया है. आश्चर्य की बात यह है कि युवक खुद सांप पकड़ने का काम करता है. लेकिन उसकी जरा सी लापरवाही उसे भारी पड़ गई. अलवर में सांप पकड़ने के दौरान एक युवक की लापरवाही उस पर ही भारी पड़ गई. सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से संभालने के बजाय इधर-उधर रखने और वाहन में ले जाने के दौरान सांप ने युवक को ही डंस लिया. घटना के बाद उसे उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

रात करीब 2 बजे सांप निकलने की सूचना मिली

जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी फजर खान को देर रात करीब 2 बजे एक परिचित के घर में सांप निकलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय पहले उसे एक बैग में बंद किया गया और बाद में अपने घर भी ले जाया गया. 

कार के बोनट के पीछे छिपा था सांप

इसके बाद युवक सांप को जंगल में छोड़ने के लिए निकला. इसी दौरान सांप किसी तरह उसकी गाड़ी में जाकर सीट के नीचे और बाद में बोनट के पास छिप गया. जब फजर खान ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो सांप ने अचानक उसके हाथ पर डंस लिया.

सांप के डंसते ही युवक की तबीयत बिगड़ने लगी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे इलाज के लिए अलवर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है. पीड़ित फजर खान ने बताया कि वह सांप को जंगल में छोड़ने जा रहे थे, लेकिन गाड़ी में छिपे सांप ने अचानक हमला कर दिया. इस घटना के बाद लोगों ने बिना प्रशिक्षण और सुरक्षा इंतजाम के सांप पकड़ने जैसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: सदन में आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता, विधायक संदीप शर्मा बोले- मासूम बच्चे बन रहे आसान शिकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com