विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

Rajasthan: दोस्त ने ही दोस्त की ली जान, पत्नी से अवैध संबंध के शक पर... रची हत्या की साजिश

6 फरवरी को नाले में शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पत्नी सुनीता ने हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान की. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दिनेश खराड़ी और सुशील मईड़ा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की.

Rajasthan: दोस्त ने ही दोस्त की ली जान, पत्नी से अवैध संबंध के शक पर... रची हत्या की साजिश
मृतक विशाल

Rajasthan News: बांसवाड़ा सदर थाना क्षेत्र के गारिया नाले में 6 फरवरी को मिली युवक की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या उसके ही करीबी दोस्त ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार मृतक विशाल बंजारा (27) की हत्या 30 जनवरी को की गई थी. पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी दिनेश खराड़ी को अपनी पत्नी और दोस्त विशाल के बीच संबंध होने का शक था. इसी शक के चलते उसने अपने साथी सुशील मईड़ा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया.

पहले शराब पार्टी फिर हत्या की साजिश

घटना वाले दिन दिनेश, सुशील और विशाल तीनों एक काम से बाहर गए थे. फिर तीनो ने बैठकर शराब पार्टी की, इसके बाद वे ठिकरिया क्षेत्र के पास पहुंचे, जहां मृतक विशाल के मोबाइल पर बार बार कोल आए तो शक हुआ, पुछने पर विशाल ने किसी महिला का फोटो दिखाया , चेहरा साफ नहीं दिखा, तो सुशील ने दिनेश से कहा ये तेरी ही पत्नी का फोटो है, कुछ देर बाद विवाद की स्थिति बनी. आरोप है कि दिनेश और सुशील ने विशाल को टामटिया-गारिया नाले के पास ले जाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

राज खुलने के डर और पहचान मिटाने के लिए की निर्दयता

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद जब नशा उतरा तो आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए अगले दिन फिर घटनास्थल पर गए. वहा चाकू से मृतक विशाल के चेहरे से चमड़ी उधेड़ी जिससे पहचान उजागर ना हो सके. मामले को गुमराह करने के लिए उन्होंने मृतक का मोबाइल चालू कर परिजनों से महिला की बात करवाकर बांसवाड़ा से बाहर होने की बात कही, जिससे की परिजन को भ्रमित हो, और ऐसा लगे कि वह कहीं बाहर चला गया है.

हाथ पर बने टैटू से मृतक की पहचान,  पुलिस की सख्ती में उगला राज

6 फरवरी को नाले में शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पत्नी सुनीता ने हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान की. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दिनेश खराड़ी और सुशील मईड़ा को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ेंः डीग: न्याय की आस लिए कलेक्ट्रर के पास आई बुजुर्ग महिला की बिगड़ी तबीयत, पेंशन और जमीन विवाद का मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com