विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

महिला के वेश में घूम रहे थे दो युवक, बच्चा चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने कर दी धुनाई... पुलिस को बताई सच्चाई

ग्रामीणों के अनुसार गांव में दो युवक महिला के वेश में घूमते हुए नजर आए. शक होने पर ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बच्चा चोरी की आशंका और गहरा गई.

महिला के वेश में घूम रहे थे दो युवक, बच्चा चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने कर दी धुनाई... पुलिस को बताई सच्चाई

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दो युवकों को पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दो युवकों को बच्चा चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने पकड़ा और उसकी बुरी तरह पिटाई कर की गई. मामला बांसवाड़ा के सियापुर गांव का है, जहां छोटे बच्चों को पकड़कर ले जाने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाने लाया गया.

महिला के वेश में घूमते हुए नजर आए युवक

ग्रामीणों के अनुसार गांव में दो युवक महिला के वेश में घूमते हुए नजर आए. शक होने पर ग्रामीणों ने उनसे पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बच्चा चोरी की आशंका और गहरा गई. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को घेर लिया और मारपीट की.

इसी दौरान किसी ग्रामीण ने लीमथान पुलिस चौकी में सूचना दी. सूचना पर चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल केशवलाल भगोरा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित सदर थाना ले गए.

युवक ने कहा- वेश बदलकर लोगों का मनोरंजन करते हैं

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वह वेश बदलकर लोगों का मनोरंजन करने का काम करते हैं. करते हैं और इसी से अपना जीवन यापन करते हैं. उनके आधार कार्ड के अनुसार दोनों युवक भीलवाड़ा जिले के निवासी हैं. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को दें.

यह भी पढ़ेंः बचपन के दोस्त को देख मंत्री मदन दिलावर ने रुकवाया काफिला, VIDEO में देखें क्या खुलासा किया

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com