विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2026

बीकानेर जिले के खाजूवाला का मामला, एक ही पेड़ पर लटके मिले ननद-भाभी के शव; इलाके में सनसनी

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है तथा बीकानेर से एफएसएल टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है.

बीकानेर जिले के खाजूवाला का मामला, एक ही पेड़ पर लटके मिले ननद-भाभी के शव; इलाके में सनसनी
मौके पर मौजूद पुलिस

Rajasthan News: बीकानेर जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब एक ही पेड़ पर ननद और भाभी के शव लटके मिले. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई.

वन विभाग की नर्सरी में लगाई फांसी

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चक 33 केवाईडी स्थित वन विभाग की नर्सरी में दोनों महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान 19 वर्षीय विवाहिता रत्नी देवी नायक और 20 वर्षीय माया नायक निवासी 33 केवाईडी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी-अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली.

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया

सूचना मिलते ही खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है तथा बीकानेर से एफएसएल टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है.  ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें- स्कूल हॉस्टल में 13 साल के छात्र ने लगाई फांसी, दोपहर हुई थी मां से मुलाकात... परिजनों ने बताया संदिग्ध

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com