ACB Action: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बीते सोमवार को पाली में एक पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था. वहीं मंगलवार (2 जून) को श्रीगंगानगर में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व पटवारी को रिश्वत लेते ट्रैप किया है. बीकानेर एसीबी की टीम ने राजस्व पटवारी अंकुश कुमार को गिरफ्तार किया है. जो पदमपुर तहसील में कार्यरत है. वह रिश्वत की राशि किस्तों में ले रहा था. इसी दौरान 50000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया.
एसीबी के मुताबिक राजस्व पटवारी अंकुश कुमार रिश्वत राशि की पहली किस्त 50000 रुपये की रूप में ले रहा था. लेकिन इसी दौरान एसीबी ने ट्रैप जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे रिश्वत राशि में 50000 रुपये डमी नोट दिए गए थे.
10000 रुपये रिश्वत के लिए किया जा रहा था परेशान
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने स्पेशल यूनिट बीकानेर एसीबी टीम को शिकायत दी थी कि राजस्व पटवारी अंकुश कुमार मुरब्बा नंबर 35 तथा खाता संख्या 135 के सयुंक्त खाता को खाता विभाजन और शुद्धिकरण करने के एवज में आरोपी में 100000 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है. जिसके बाद इस शिकायत का सत्यापन कराया गया.
डमी नोट से किया राजस्व पटवारी गया ट्रैप
वहीं सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर उसे दबोचा गया. पटवारी अंकुश कुमार को मौके पर 50000 रुपये की रिश्वत राशि (जिसमें 10,000 रुपये भारतीय मुद्रा और 40 हजार रुपये डमी नोट) देकर उसे जाल में फंसाया गया.
वहीं अंकुश कुमार को एसीबी ने अब गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा. माना जा रहा है कि अब राजस्व पटवारी के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी. जिसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः जयपुर में बीजेपी नेता की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ कबाड़ गोदाम में मिले