India vs Australia Live Score: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आज 5 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो गई है. पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला गया. जिसमें भारत ने 2 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोश इंग्लिश के शतक के दम पर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में भारत ने सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी और अंत में रिंकू सिंह की सूझबुझ भरी पारी के दम पर जीत हासिल की.
मालूम हो कि भारत और आस्ट्रेलिया विश्वकप 2023 के बाद पहली बार एक-दूसरे के सामने होंगे. विश्वकप 2023 में आस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में हारने वाली भारतीय आस्ट्रेलिया से हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. आस्ट्रेलिया ने भारत के विश्वकप 2023 के फाइनल मैच में 6 विकेट से हराकर छठी बार चैंपियन बनी थी और भारत लगातार 10 मैच जीतने के बाद भी खिताबी जीतने में नाकाम रही थी.
LIVE UPDATES