पोकरण में कल होगा वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास, लड़ाकू हेलिकॉप्टर 'प्रचंड' की सह-पायलट होंगी राष्ट्रपति

इस अभ्यास में शॉर्ट रेंज लॉइटरिंग एमुनिशन्स, आकाश, स्पाइडर और काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (सीयूएएस) जैसे उन्नत हथियार प्रणालियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Vayu Shakti 2026: पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना (IAF) का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास 'वायु शक्ति-2026' कल होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय दौरे पर आज जैसलमेर पहुंचेंगी. मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी के लिए सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे. राष्ट्रपति 27 फरवरी को कॉम्बैट हेलिकॉप्टर 'प्रचंड' में उड़ान भरकर युद्धाभ्यास क्षेत्र का हवाई मुआयना करेंगी. ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति जैसलमेर की सीमावर्ती एयरस्पेस में किसी लड़ाकू हेलिकॉप्टर की सह-पायलट बनेंगी. इसके बाद वे वायुसेना स्टेशन पर अधिकारियों और जांबाजों के साथ संवाद करेंगी.   

जैसलमेर और पोकरण में अलर्ट 

जिला प्रशासन और वायुसेना के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का अंतिम रिव्यू किया. जैसलमेर और पोकरण में सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से अलर्ट है. वायुसेना स्टेशन से लेकर युद्धाभ्यास स्थल तक चप्पे-चप्पे पर कमांडोज और पुलिस बल तैनात किया गया है.

77 फाइटर जेट के साथ 12 हजार किलो बारूद की होगी गूंज

एयर टू ग्राउंड रेंज में ताकत दिखाते हुए वायुसेना का यह अभ्यास देश के दुश्मनों के लिए स्पष्ट संदेश भी होगा. इसमें 77 फाइटर जेट, 43 हेलीकॉप्टर व 8 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के साथ ही 12 हजार किलो बारूद की गूंज होगी. अभ्यास में शॉर्ट रेंज लॉइटरिंग एमुनिशन्स, आकाश, स्पाइडर और काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स (सीयूएएस) जैसे उन्नत हथियार प्रणालियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा.

Advertisement

यातायात व्यवस्था में भी रहेगा बदलाव

इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी रहेगा. जैसलमेर से पोकरण और पोकरण से जैसलमेर आने-जाने के लिए विशेष रूट तय किया गया है.  निर्धारित रूट शहीद जयसिंह चौराहा-आकल फांटा-देवीकोट-रासला-सांकड़ा-पोकरण तय किया गया है. इसी मार्ग से वाहनों की वापसी भी सुनिश्चित की जाएगी. पूरे रूट पर पुलिस की मोबाइल पार्टियां लगातार गश्त करेंगी.  आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी व्यवस्था होगी. 

यह भी पढ़ेंः तापमान 36 डिग्री के पार, निजी बसों के चक्का जाम से यात्रियों की परेशानी बढ़ी; राजस्थान की पल-पल की अपडेट Live

Advertisement