Rajasthan News Live Updates, 26 february 2026: NDTV राजस्थान के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. इस लाइव पेज पर आपको दिन भर की राजस्थान की अहम खबरें मिलेंगी.
कल का लाइव ब्लॉग आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं- '2 संतान से ज्यादा होने पर भी लड़ सकेंगे चुनाव', राजस्थान कैबिनेट की मीटिंग में हुआ बड़ा फैसला
हमारी वेबसाइट पर पिछले दिन की कुछ खास खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं:-
अब 2 से अधिक बच्चे होने पर भी लड़ सकेंगे स्थानीय चुनाव, पढ़ें के राजस्थान कैबिनेट के फैसले
विधायक गणेश घोघरा का सदन में बड़ा बयान, 'अधिकार छीने तो आदिवासी हथियार भी उठाएगा'
27 फ़रवरी को IAF का 'वायु शक्ति-2026' अभ्यास
27 फ़रवरी को IAF का 'वायु शक्ति-2026' अभ्यास होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम भजनलाल शर्मा आज जैसलमेर पहुंचेंगे. मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी सीएम भजनलाल करेंगे. जैसलमेर और पोकरण में सुरक्षा व्यवस्था को 'अलर्ट मोड' पर हैं. वायुसेना स्टेशन से लेकर युद्धाभ्यास स्थल तक चप्पे-चप्पे पर कमांडोज और पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वायुसेना स्टेशन पर अतिथियों का स्वागत करेंगे.
Rajasthan Weather: बाड़मेर में पारा 36.3 डिग्री पर
राजस्थान में मौसम में बदलाव के साथ दिन का तापमान बढ़ने लगा है और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. इसके अनुसार, बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान लूणकरनसर में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया.