International Day Of Yoga: योग दिवस पर राजस्थान बना सकता है रिकॉर्ड, इस मामले में देश में है नंबर वन

इस साल का थीम ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ है, जो एकता और स्वास्थ्य के लिए दुनिया को संदेश देता है.आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ कई कॉर्पोरेट और निजी संगठन इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं. राजस्थान 11,000 से अधिक संगठनों के पंजीकरण के साथ सबसे आगे है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है साल 21 जून को मनाया जाता है.

International Day Of Yoga: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले, आयुष मंत्रालय ने बताया कि देशभर के 50,000 से अधिक संगठनों ने योग संगम का हिस्सा बनने के लिए पंजीकरण कराया है. यह सामूहिक भागीदारी का नया रिकॉर्ड है. योग संगम का आयोजन 21 जून को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 45 मिनट तक आयोजित होगा.

इस बार थीम ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ'

इस साल का थीम ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' है, जो एकता और स्वास्थ्य के लिए दुनिया को संदेश देता है.आईआईटी, आईआईएम, केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ-साथ कई कॉर्पोरेट और निजी संगठन इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं. राजस्थान 11,000 से अधिक संगठनों के पंजीकरण के साथ सबसे आगे है. तेलंगाना में 7,000 से ज्यादा और मध्य प्रदेश में करीब 5,000 पंजीकरण हुए हैं.

Advertisement

आयुष मंत्रालय ने क्या कहा? 

आयुष मंत्रालय ने कहा, “एक लाख से अधिक स्थानों पर योग दिवस के आयोजन की उम्मीद है. योग संगम 2025 भारत की प्राचीन योग विद्या का वैश्विक उत्सव है. हम नागरिकों, संस्थानों और समुदायों को एक साथ आने और स्वस्थ, सामंजस्यपूर्ण दुनिया के लिए योग करने की अपील करते हैं.”

कई हस्तियों ने किया समर्थन 

योग दिवस का आयोजन लद्दाख की बर्फीली चोटियों से लेकर केरल के समुद्र तटों, स्कूल के मैदानों, दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों और ऐतिहासिक मंदिरों तक होंगे. योग संगम और योग दिवस के आयोजन का अभिनेता अनुपम खेर, मनोज जोशी, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी समर्थन किया है.

आयोजनों को ट्रैक किया जाएगा

मंत्रालय ने बताया कि योग पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा के जरिए इन आयोजनों को ट्रैक किया जाएगा. इच्छुक संगठन इस पोर्टल पर अपने आयोजन के लिए पंजीकरण करा सकते हैं. नागरिक आयुष मंत्रालय की वेबसाइट पर जाकर समूह या संगठन के तौर पर पंजीकरण कर सकते हैं. 21 जून को योग संगम आयोजन के बाद, भागीदारी का विवरण अपलोड करने पर आधिकारिक प्रशंसा पत्र भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें - बनास में डूबे 7 दोस्तों के जयपुर में उठे जनाज़े, शोक में डूबा शहर, एक साथ किए गए सुपुर्द-ए-ख़ाक

Advertisement