विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2025

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में किसका पलड़ा भारी - क्या कहते हैं आंकड़े?

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आज (16 अप्रैल) को अपने आखिरी मैच में मिली हार का सिलसिला तोड़ने के इरादे से आमने-सामने होंगी.

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में किसका पलड़ा भारी - क्या कहते हैं आंकड़े?
दिल्ली कैपिटिल्स के कप्तान अक्षर पटेल और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन
ANI

IPL R vs DC: राजस्थान रॉयल्स (RR) को आज एक बार फिर आईपीएल में वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस बार का आईपीएल राजस्थान की टीम के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है.  राजस्थान ने अपने पहले दो मैच हारे, फिर वापसी की और दो मैच जीते. लेकिन इसके बाद टीम फिर दो मैच हार गई. इस तरह से राजस्थान अभी तक 6 मैचों में 4 मैच हार चुकी है. रॉयल्स प्वाइंट टेबल में 8वें स्थान पर है. अब आज राजस्थान का मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ होना है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली का यह पहला मैच है. राजस्थान ने 13 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड जयपुर में पहला मैच खेला था जिसमें उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने बड़ी आसानी से 9 विकेट से हरा दिया. दिल्ली कैपिटल्स भी 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से 12 रन से हार गई थी.

इस बार आईपीएल में दिल्ली टीम का पलड़ा राजस्थान की तुलना में भारी है. दिल्ली ने अब तक आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और वो प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है.

DC vs RR  - मुकाबलों का इतिहास

वैसे आईपीएल में अब तक हुए कुल मुकाबलों के हिसाब से राजस्थान का पलड़ा भारी है. आईपीएल में दिल्ली और राजस्थान की टीमें अब तक 29 बार टकरा चुकी हैं. इनमें से राजस्थान ने 15 बार जीत पाई है. दिल्ली को 14 बार जीत मिली है. इस तरह से कुल मुकाबलों में एक मैच से दिल्ली का पलड़ा भारी है. लेकिन, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच हुई टक्कर में दिल्ली आगे है. इस मैदान पर अब तक दोनों टीमें 9 बार टकराई हैं जिनमें से राजस्थान अब तक केवल 3 मैच जीत पाई है.

राजस्थान पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव 

राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है. यशस्वी जायसवाल सिर्फ पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक बना सके हैं.  कप्तान संज सैमसन अभी तक अच्छी पारी नहीं खेल पाये जबकि रियान पराग और ध्रुव जुरेल का बल्ला भी खामोश है. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर महंगे साबित हुए हैं. संदीप शर्मा को छोड़कर कोई भी गेंदबाज रनगति पर अंकुश नहीं लगा पाया है.

दिल्ली की टीम के लिए स्पिनर अहम

दिल्ली के लिये एक बार फिर स्पिनर सफलता की कुंजी साबित हो सकते हैं.पिछले मैच में हार के बावजूद कुलदीप यादव और 20 साल के विपराज निगम ने शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि अक्षर अभी उतना प्रभावित नहीं कर सके हैं और छह मैचों में 14 ओवर डालकर भी उन्हें विकेट नहीं मिली है. इसके अलावा उन्होंने 10 से अधिक की दर से प्रति ओवर रन दिये हैं. बल्लेबाजी में भी वह छाप नहीं छोड़ पाये हैं. पिछले सत्र में आक्रामक प्रदर्शन करने वाले जैक फ्रेसर मैकगुर्क लय में नहीं हैं और अभी तक सिर्फ 46 रन बना पाये हैं.

फाफ डु प्लेसी चोट के कारण बाहर हैं इसलिए अब नायर की जगह टीम में पक्की लग रही है. मध्यक्रम में केएल राहुल ने दारोमदार संभाल रखा है. उनका साथ देने के लिये ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा और निगम हैं.

ये भी पढ़ें-: DC vs RR: दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स होंगी आमने-सामने, रॉयल्स को यह मैच जीतना ज़रूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com